सीएम मोहन यादव ने शुरू किया ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’, बोले- शुक्रवार को अफसर जनता से करेंगे संवाद

छिंदवाड़ा, 7 अगस्त Madhya Pradesh में आमजन की समस्याओं के निदान के लिए Chief Minister जन विश्वास अभियान शुरू किया गया है. Chief Minister मोहन यादव ने Friday को छिंदवाड़ा में अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि अब राज्य के अधिकारी हर Friday को दफ्तर की बजाय जनता के बीच जाकर संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निदान करेंगे.

सीएम मोहन यादव ने कहा कि Chief Minister जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से होना हमारे लिए महत्वपूर्ण अवसर है. इस अभियान के तहत प्रत्येक Friday को अधिकारी कार्यालयों में बैठने के बजाय क्षेत्र में जाकर आमजन से सीधे संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करेंगे.

उन्होंने आगे कहा कि मैं स्वयं भी इस अभियान का हिस्सा बन रहा हूं. सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे. यही Chief Minister जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य है.

दरअसल, प्रदेशवासियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए राज्य में Chief Minister जन विश्वास अभियान शुरू किया गया है. इस अभियान के तहत मंत्रालय से लेकर जिले तक के सभी अधिकारी अब से प्रत्येक Friday को दफ्तर छोड़कर फील्ड में जनमानस के सामने होंगे. जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में जाकर जनता से सीधा संवाद एवं जुड़ाव, शिकायतों एवं समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण करना, फील्ड की वास्तविक स्थितियों का फीडबैक प्राप्त करना, प्रशासन के पर्यवेक्षण तंत्र को सुदृढ़ करना और प्रशासन की पारदर्शी और संवेदनशील छवि का निर्माण करना है.

इस अभियान में प्रत्येक सप्ताह Friday के दिन संपूर्ण प्रदेश में अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर किसी भी स्तर पर कोई बैठक आयोजित नहीं होगी. यह दिन केवल फील्ड भ्रमण को समर्पित रहेगा. Bhopal से लेकर संभाग और जिले तक सभी वरिष्ठ अधिकारी फील्ड भ्रमण पर रहेंगे और अभियान में Chief Minister , मंत्रिगण, शासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित होंगे.

जिला कलेक्टर एक सप्ताह पूर्व भ्रमण का क्षेत्र चिन्हित करेंगे और जन-प्रतिनिधियों को अवगत कराएंगे. अभियान की रूपरेखा के अनुसार भ्रमण से एक सप्ताह पूर्व ही उस क्षेत्र के सी.एम. हेल्पलाइन, जन-सुनवाई और लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों की समीक्षा, भ्रमण से पूर्व ही की जाएगी. लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाएगा. निराकरण से शेष रहे प्रकरणों एवं भ्रमण के दौरान प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण किया जाएगा. Chief Minister जन-विश्वास अभियान के संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी चार प्रमुख स्तंभ होंगे.

एसएनपी/एसके

Leave a Comment