
जबलपुर, 10 अगस्त . Madhya Pradesh की संस्कारधानी जबलपुर के रांझी में निकली कावड़ यात्रा में Chief Minister मोहन यादव भी शामिल हुए और उन्होंने कांवड़ियों पर फूल बरसाए. कावड़ यात्रा में गूंज रहे बम भोले के जय घोष के साथ भक्त ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूम उठे. लगातार बजते ढोल-नगाड़ों ने माहौल को और उत्साह से भर दिया.
इस कांवड़ यात्रा में प्रदेश के Chief Minister यादव ने शामिल होकर फूलों की बारिश कर कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया. उन्होंने खुद कांवड़ उठाई, उत्साह से डमरू भी बजाया और दादा गुरु के साथ कांवड़ यात्रा में पैदल भी चले. इस दौरान कई जन-प्रतिनिधि भी उनके साथ थे.
इस मौके पर Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि आज सावन मास का पवित्र Monday है, मां नर्मदा का आशीर्वाद सबको मिल रहा है. भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण करने के लिए कांवड़िये मां नर्मदा का जल लेकर जा रहे हैं. कांवड़ियों का सैलाब समुद्र की लहर के समान दिखाई दे रहा है. जहां तक नजर जा रही है, वहां तक कांवड़िये ही कांवड़िये दिखाई दे रहे हैं.
उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा तो बहुत देखीं, लेकिन इतनी बड़ी कांवड़ यात्रा में पहली बार देख रहा हूं. यह पवित्र महीना सावन भगवान भोलेनाथ की भक्ति का महीना है. यह कांवड़िये दादा गुरु के नेतृत्व में पूरे भक्ति भाव के साथ यात्रा में शामिल हुए हैं. हमारी Government धार्मिक पर्यटन के लिए, श्रद्धालुओं के लिए, सनातन संस्कृति को मजबूत करने के लिए सभी प्रकार के कार्य कर रही है. Government एक तरफ इन कांवड़ यात्रियों को पूरी सुविधाएं देने का प्रयास कर रही है, दूसरी तरफ देव स्थानों को भी सुविधायुक्त कर रही है.
उन्होंने कहा कि India की जड़ों में सनातन संस्कृति है. सनातन संस्कृति आत्म अनुशासन, प्रगति और उल्लास का मार्ग प्रशस्त करती है. सनातन संस्कृति जीवन की चुनौतियों से संघर्ष करना सिखाती है.
सीएम मोहन यादव ने संस्कारधानी जबलपुर में आयोजित कांवड़ यात्रा का वीडियो social media प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ”पवित्र श्रावण माह के द्वितीय Monday के अवसर पर आज जबलपुर में परम पूज्य श्रद्धेय दादा गुरु जी के सानिध्य में संस्कार कांवड़ यात्रा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. मां नर्मदा का जल लेकर निकले कांवड़ यात्रियों का उत्साह अतुलनीय है. यह अद्भुत यात्रा हमारी धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है. कांवड़ियों को यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. भगवान शिव की कृपा से समस्त प्रदेशवासियों का मंगल व कल्याण हो, यही प्रार्थना है.”
–
एसएनपी/एसके