चिलुआताल बनेगा ईको टूरिज्म और वाटर स्पोर्ट्स का बेहतरीन केंद्र: सीएम योगी

गोरखपुर, 2 जून . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चिलुआताल पर्यटन विकास परियोजना के अगले चरणों में चिलुआताल को रामगढ़ताल की तर्ज पर ईको टूरिज्म और वाटर स्पोर्ट्स के बेहतरीन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा.

पिछली Governmentों में ताल-पोखरों पर कब्जा होता था. जिन ताल-पोखरों पर कब्जा नहीं हो पाता था, वे गंदगी और अपराध के गढ़ बन जाते थे. डबल इंजन Government ताल-पोखरों पर कब्जा नहीं होने देती, बल्कि प्रकृति संरक्षण के दायित्वों का निर्वहन करती है. उन्हें बेहतरीन पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित कर समाज को प्राकृतिक वातावरण में आनंदित होने का मंच देती है.

सीएम योगी Tuesday शाम गोरखपुर के उत्तरी छोर पर स्थित प्राकृतिक झील चिलुआताल के पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे. 20 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निखारे गए इस पर्यटन स्थल को जनता को समर्पित करते हुए Chief Minister ने कहा कि अच्छी Governmentें, अच्छी चीजें लेकर आती हैं.

सीएम योगी ने कहा कि चिलुआताल में कोल इंडिया लिमिटेड के साथ मिलकर फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाने की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा है. इससे चिलुआताल में 20 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा. पूरे शहर की बिजली आपूर्ति यहां से संभव हो सकेगी. सोलर एनर्जी ग्रीन एनर्जी होती है, इससे किसी तरह का कार्बन उत्सर्जन नहीं होता. चिलुआताल में लगने वाला फ्लोटिंग सोलर प्लांट नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सहयोग करेगा.

उन्‍होंने कहा अभी तक गोरखपुर में ईको टूरिज्म का प्रमुख केंद्र रामगढ़ताल ही था. पर, उसमें ड्रेनेज का पानी जाता था. रामगढ़ताल की सफाई कराई गई, ताल को डीसिल्ट किया गया. वहां आज भी पानी ट्रीटमेंट के बाद ही जाता है. यानी रामगढ़ताल का पानी पूरी तरह नेचुरल नहीं है, जबकि चिलुआताल का पानी नेचुरल है जो जंगलों से होकर आता है. खाद कारखाने के निर्माण में चिलुआताल को डीसिल्ट कर यहां से पानी दिया गया. सिल्ट का उपयोग निचले इलाकों के भराव में किया गया.

Chief Minister ने कहा कि रामगढ़ताल की तरह चिलुआताल में भी वाटर स्पोर्ट्स की असीम संभावनाएं हैं. कुछ दिनों पहले रामगढ़ताल में नेशनल जूनियर रोइंग चैंपियनशिप का सफल आयोजन हुआ. इसमें 22 राज्यों के 200 से अधिक खिलाड़ी आए. सबने रामगढ़ताल की खूब सराहना की. अब जब लोग चिलुआताल को देखेंगे तो यह और भी अच्छा लगेगा.

उन्होंने चिलुआताल के प्राकृतिक वातावरण की तारीफ करते हुए कहा कि चिलुआताल के किनारे लहरों से होकर आ रही हवा तापमान को कम कर सुखद एहसास करा रही है. यहां पर लोग परिवार के साथ आकर घूम सकते हैं और स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं. यहां न प्रदूषण है और न ही किसी प्रकार की अव्यवस्था.

Chief Minister ने कहा कि अच्छे सिटी डेवपलमेंट प्लान से लोगों के मन में शहर की अच्छी धारणा बनती है. हमें गोरखपुर को सेफ और स्मार्ट सिटी के साथ ही सस्टेनेबल डेवलपमेंट वाली सिटी बनाना है. विकास की प्रक्रिया सतत बढ़ती रहेगी, लेकिन इसके संरक्षण की जिम्मेदारी नागरिकों की है.

उन्होंने आमजन से विकास का संरक्षण करने, सार्वजनिक संपति का नुकसान न करने, ऐसा करने वालों को जेल भिजवाने और गंदगी न करने की अपील की. उन्होंने रामगढ़ताल की सफाई के दौरान 56 बोरी प्लास्टिक मिलने का जिक्र करते हुए आह्वान किया कि गोरखपुर को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ-सुंदर शहर बनाने का संकल्प लेना होगा.

Chief Minister ने भाजपा कार्यकर्ताओं को Prime Minister Narendra Modi के 12 वर्ष के सफलतम कार्यकाल के उपलक्ष्य में विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से लेकर विश्व योग दिवस 21 जून तक स्वच्छता, पौधरोपण और योग शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि 5 जून को महानगर के दो मंडल सांसद व ग्रामीण विधायक के नेतृत्व में रामगढ़ताल और पांच मंडल चिलुआताल के किनारे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण का वृहद अभियान चलाएं. इसके पहले 4 जून को स्वच्छता का वृहद अभियान चलाया जाए. 21 जून को विश्व योग दिवस पर ‘करो योग रहो निरोग’ के संकल्प के साथ रामगढ़ताल और चिलुआताल पर विशाल योग शिविरों का आयोजन किया जाए.

सीएम ने कहा कि 31 वर्ष तक गोरखपुर का खाद कारखाना बंद पड़ा था. यहां एसएसबी नहीं होती तो कारखाने का स्क्रैप भी नहीं बचता. अब खाद कारखाना शुरू हो गया है. यहां एसएसबी है, केंद्रीय विद्यालय भी है, सैनिक स्कूल खुल गया है और चिलुआताल का पर्यटन विकास भी हो रहा है. उन्‍होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के नए भवन के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है.

इस अवसर पर सांसद रविकिशन ने कहा कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शिता बेमिसाल है. उनके विजन से गोरखपुर खूबसूरत चित्र सा निखर गया है. Chief Minister जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में गोरखपुर विकास के लिहाज से पूरे देश मे नजीर पेश कर रहा है. रामगढ़ताल के बाद अब चिलुआताल भी फिल्मों की शूटिंग का केंद्र बनेगा. सांसद रविकिशन ने चिलुआताल पर लिखा अपना एक गीत भी सुनाया.

महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में गोरखपुर का कोई भी कोना विकास से अछूता नहीं रह गया है. यह Chief Minister जी का ही विजन है कि उन्होंने उपेक्षित रहे चिलुआताल को खूबसूरत पर्यटन स्थल बनवा दिया. Chief Minister ने चिलुआताल के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों के लोकार्पण अवसर पर भ्रमण कर घाट/नौका विहार का निरीक्षण किया.

इस अवसर पर उन्होंने घाट परिसर में हरिशंकरी (पीपल, बरगद, पाकड़) का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. चिलुआताल पर्यटन विकास परियोजना का लोकार्पण करने से पहले Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने चिलुआताल के समीप निर्माणाधीन भजन संध्या स्थल का भी जायजा लिया. 12.95 करोड़ रुपये की इस परियोजना को अगस्त 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है.

विकेटी/एएसएच

Leave a Comment