
रामपुर, 30 जून . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ Tuesday को रामपुर जनपद के मिलक विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह करीब 690.39 करोड़ रुपये की लागत वाली 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले के बुनियादी ढांचे, जनसुविधाओं और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है. Chief Minister इस अवसर पर आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने अपने social media अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर अपने दौरे की जानकारी साझा की. उन्होंने लिखा, “आज जनपद रामपुर की विकास यात्रा को नई गति और नई दिशा प्राप्त होगी. रामपुर के मिलक और बिलासपुर विधान सभा क्षेत्रों में 690 करोड़ से अधिक लागत की 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया जाएगा. पूर्ण विश्वास है कि जनसेवा, जनसुविधा और जनकल्याण को समर्पित ये विकासपरक परियोजनाएं रामपुर के विकास को नई गति देंगी, जनजीवन को अधिक सुगम बनाएंगी और ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करेंगी.”
जानकारी के अनुसार, कुल 102 परियोजनाओं में 75 परियोजनाओं का लोकार्पण और 27 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा. लोकार्पण की जाने वाली परियोजनाओं में मिलक विधानसभा क्षेत्र की 27 परियोजनाएं शामिल हैं, जिनकी लागत 199.43 करोड़ रुपये है. वहीं बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र की 48 परियोजनाओं का भी लोकार्पण होगा, जिन पर 231.25 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं.
इसके अलावा, Chief Minister मिलक विधानसभा क्षेत्र की 8 नई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जिनकी अनुमानित लागत 96.30 करोड़ रुपये है. वहीं बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में 19 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, जिन पर 163.41 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना है.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ की जनसभा में लगभग 20 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की भी मौजूदगी रहेगी. Chief Minister के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और Police ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. कार्यक्रम स्थल पर यातायात, सुरक्षा और जनसुविधाओं को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं.
–
पीआईएम/एएस