
New Delhi, 30 जून . सिख धर्म के छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर देश के अनेक प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए देशवासियों, विशेषकर सिख समाज को शुभकामनाएं दीं. नेताओं ने गुरु साहिब के साहस, सेवा, धर्मरक्षा, न्याय और मानवता के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया.
Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, “सिखों के छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. गुरु हरगोबिंद सिंह जी ने आध्यात्मिक चेतना और वीरता का अद्भुत समन्वय प्रस्तुत करते हुए ‘मीरी-पीरी’ का सिद्धांत स्थापित किया. उन्होंने यह संदेश दिया कि धर्म उपासना के साथ ही अन्याय, अत्याचार और अधर्म के विरुद्ध निर्भीक होकर खड़े होने की शक्ति भी देता है. सत्य, न्याय और मानव गरिमा की रक्षा के लिए समर्पित गुरु साहिब का संपूर्ण जीवन हमें आध्यात्मिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ सशक्त और समरस समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है.”
Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने भी प्रकाश पर्व पर देश और प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने अपने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, “श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने सेवा, साहस, धर्म और न्याय के आदर्शों को अपना जीवन समर्पित किया. उन्होंने शास्त्र और शस्त्र के संतुलन के माध्यम से समाज को अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर खड़े होने की प्रेरणा दी. आइए, इस पावन अवसर पर उनके दिखाए मार्ग पर चलने तथा सेवा, समरसता और राष्ट्रहित के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने अपने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, “सिख धर्म के छठवें पातशाह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर समस्त देशवासियों को लख-लख बधाई एवं शुभकामनाएं. गुरु साहिब का जीवन साहस, त्याग, सेवा और धर्म की रक्षा के लिए समर्पण का प्रतीक है. उन्होंने आध्यात्मिक मूल्यों और कर्तव्यबोध का अद्भुत समन्वय करते हुए न्याय एवं मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया. पावन प्रकाश पर्व पर गुरु साहिब के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सेवा, सद्भाव और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लें.
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने गुरु हरगोबिंद साहिब जी को ‘मीरी-पीरी’ सिद्धांत का प्रणेता और धर्मरक्षा का महान प्रतीक बताते हुए उन्हें कोटिशः नमन किया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “सिख पंथ के छठे गुरु, मीरी-पीरी सिद्धांत के प्रणेता एवं धर्मरक्षा के महान प्रतीक श्री हरगोबिंद साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटिशः नमन! गुरु साहिब जी द्वारा प्रदर्शित साहस, सेवा, धर्मरक्षा और मानव कल्याण का मार्ग हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा.”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने भी प्रकाश पर्व पर गुरु हरगोबिंद साहिब जी को कोटि-कोटि नमन करते हुए समस्त सिख श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “धर्म एवं मानवता की रक्षा हेतु शस्त्र और शास्त्र, दोनों के महत्व का संदेश देने वाले गुरु साहिब का जीवन साहस, स्वाभिमान एवं राष्ट्रसेवा की अद्भुत प्रेरणा है.”
उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने गुरु हरगोबिंद साहिब जी को अद्वितीय शौर्य का प्रतीक बताते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, “अद्वितीय शौर्य के प्रतीक सिख धर्म के छठवें गुरु श्री हरगोबिंद सिंह साहिब जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें शत-शत नमन! उन्होंने अध्यात्म के साथ-साथ आत्मरक्षा एवं न्याय के लिए शस्त्र धारण करने की परंपरा की शुरुआत की. उनका जीवन सेवा, धर्मरक्षा और साहस का अप्रतिम उदाहरण है, जो आज भी संपूर्ण मानवता को कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है.”
–
पीआईएम/एएस