उन्नाव : बंटवारे को लेकर पिता और भाइयों ने की युवक की निर्मम हत्या, वीडियो वायरल

Lucknow, 7 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के उन्नाव से Wednesday को घर बंटवारे के मामले में हत्या की घटना सामने आई है, जिसमें सगे पिता और भाइयों ने ही मिलकर युवक पप्पू को पहले पीटकर अधमरा किया, फिर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.

इस हत्या का लाइव वीडियो social media पर भी वायरल हुआ है. घटना की सूचना ग्रामीणों ने Police को दी. सूचना पर पहुंची Police घायल पप्पू को सीएचसी बांगरमऊ ले गई, जहां डॉक्टर ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया. Police ने मृतक पप्पू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Police ने जांच के बाद दो भाइयों को हिरासत में ले लिया. वहीं, मामले में मृतक पप्पू की पत्नी सुफिया बानो ने अपने ससुर और देवरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सुफिया बानो ने इस पूरे मामले में Police की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं. Tuesday को हुए विवाद के बाद Police ने सुफिया को बिना सुनवाई के वापस लौटा दिया था, जिसके बाद Wednesday सुबह फिर विवाद हुआ और यह घटना हो गई.

उनका कहना है कि यदि Police ने ससमय उचित कार्रवाई की होती तो शायद यह घटना न होती.

दरअसल, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गंजमुरादाबाद में घर के बंटवारे ने पिता-पुत्र और भाइयों के रिश्ते को कलंकित कर दिया. गंजमुरादाबाद के रहने वाले पप्पू का पिछले कई दिनों से अपने पिता और भाइयों से घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके कारण घर का माहौल तनावपूर्ण रहता था. पप्पू की पत्नी सुफिया बानो ने बताया कि Tuesday को वाशिंग मशीन रखने को लेकर विवाद शुरू हुआ था. उसके ससुर ने मशीन हटा दी और कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई.

सुफिया बानो ने बताया कि पहले भी उसका हाथ तोड़ा गया था और जब वह चौकी गई तो Police ने उसे भगा दिया था. Wednesday सुबह जब उसका पति Kanpur जा रहा था, तब ससुर और देवरों ने घेरकर बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया.

वहीं, मोहल्ले वालों की सूचना पर Police मौके पर पहुंची और पप्पू को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. Police ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में सुफिया बानो ने बताया कि उसके ससुर दिलशाद और देवर आजाद, शहजाद, इरशाद समेत रिश्तेदार मुर्तजा ने कुल्हाड़ी, तलवार और लाठी-डंडों से हमला कर हत्या की है.

–

डीके/एबीएम

Leave a Comment