चामलिंग का रिकॉर्ड टूटा, पीएम मोदी बने सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले नेता: गुजरात भाजपा

गांधीनगर, 26 मार्च . Prime Minister Narendra Modi देश में निर्वाचित Government के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रमुख बन गए हैं. उन्होंने Gujarat के Chief Minister और Prime Minister के रूप में अपने कार्यकाल को मिलाकर कुल 8,931 दिन पूरे कर लिए हैं. यह जानकारी Gujarat भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने Thursday को दी.

गांधीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने पवन कुमार चामलिंग का 8,930 दिनों का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है. साथ ही, उन्होंने पूर्व Prime Minister इंदिरा गांधी के 4,077 दिनों के कार्यकाल को भी पार कर लिया है. वह Gujarat के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले Chief Minister भी रहे हैं.

विष्वकर्मा ने इस उपलब्धि को केवल समय का रिकॉर्ड नहीं, बल्कि जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि पिछले 24 वर्षों में पीएम मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा और समर्पण से भरा रहा है.

उन्होंने याद दिलाया कि जब उन्होंने 2001 में Gujarat के Chief Minister के रूप में कार्यभार संभाला, तब राज्य कच्छ भूकंप के बाद कई चुनौतियों से जूझ रहा था. इसके बावजूद राज्य ने तेजी से पुनर्निर्माण और विकास किया.

उन्होंने मोदी Government की प्रमुख योजनाओं जैसे ‘ज्योतिग्राम योजना’ और ‘वाइब्रेंट Gujarat समिट’ का जिक्र करते हुए कहा कि इन पहलों ने निवेश और विकास को गति दी. स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा क्षेत्रों में भी कई सुधार हुए, जिन्हें उन्होंने “विकास मॉडल” बताया.

Prime Minister के रूप में 2014 से अब तक के कार्यकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने ‘मेक इन इंडिया’, ‘स्टार्टअप इंडिया’ और ‘स्टैंड अप इंडिया’ जैसी योजनाओं को रोजगार और निवेश बढ़ाने वाला बताया. साथ ही ‘Prime Minister आवास योजना’, ‘उज्ज्वला योजना’, ‘आयुष्मान भारत’ और ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ जैसी योजनाओं को गरीबों और किसानों के लिए लाभकारी बताया.

उन्होंने कहा कि जनधन-आधार-मोबाइल (जेएएम) प्रणाली के जरिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर को मजबूत किया गया है और देश में सड़कों, हवाई अड्डों और मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है.

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने उरी और पुलवामा हमलों के बाद सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयरस्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि India ने कड़ा रुख अपनाया है.

विष्वकर्मा ने यह भी कहा कि पीएम मोदी को 29 से अधिक देशों द्वारा सम्मानित किया गया है और उन्होंने 19 विदेशी संसदों को संबोधित किया है, जो India की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाता है. कोरोना महामारी के दौरान India ने बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया और कई देशों को वैक्सीन भी उपलब्ध कराई.

उन्होंने विपक्ष पर व्यक्तिगत हमले करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता ने अपने समर्थन और वोट के जरिए ऐसे आरोपों का जवाब दिया है.

उन्होंने कहा, “Prime Minister Narendra Modi केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार और संस्था हैं.”

डीएससी

Leave a Comment