
Mumbai , 19 अगस्त . बृहन्Mumbai महानगरपालिका (बीएमसी) ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है, जिनमें दावा किया गया था कि Mumbai मेयर के प्रचार के लिए 25 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे.
बीएमसी ने आधिकारिक बयान में कहा कि अलग-अलग मीडिया आउटलेट्स में ऐसी खबरें आ रही हैं कि Mumbai मेयर के प्रचार पर 25 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे. इस मामले से जुड़े तथ्य स्पष्ट किए गए हैं.
बयान में कहा गया, “बृहन्Mumbai महानगरपालिका कई social media चैनल चलाता है. इन प्लेटफॉर्म को मैनेज करने के लिए टेक्निकल मैनपावर की जरूरत होती है. मेयर कार्यालय के social media को मैनेज करने का खर्च उस एजेंसी के जरिए किया जाता है, जिसे पूरे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए नियुक्त किया गया है.”
बीएमसी के मुताबिक, महानगरपालिका के अलग-अलग social media प्लेटफॉर्म को संभालने के लिए पहले से ही ‘रनटाइम सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड’ को निर्धारित टेंडर प्रक्रिया के तहत नियुक्त किया गया है. यह एजेंसी social media संचालन के लिए तकनीकी जनशक्ति उपलब्ध कराती है.
बीएमसी ने बताया कि अगस्त 2026 से जुलाई 2027 तक एक साल की अवधि के लिए इसी एजेंसी को सेवा विस्तार देने का प्रस्ताव स्थायी समिति में पहले ही मंजूर हो चुका है. इसी नियुक्त एजेंसी के जरिए मेयर कार्यालय के social media हैंडलिंग के लिए भी तकनीकी जनशक्ति उपलब्ध कराई जा रही है.
बीएमसी ने स्पष्ट किया कि मेयर ने इसके लिए किसी अलग एजेंसी की नियुक्ति या अलग से प्रचार कार्य का निर्देश नहीं दिया है. साथ ही, महानगरपालिका ने मीडिया से अपील की है कि इस मामले में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश न किया जाए.
–
डीसीएच/