भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक 20 अगस्त को, व्यापक रणनीतिक साझेदारी की होगी समीक्षा

सिंगापुर, 19 अगस्त . भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक (आईएसएमआर) के चौथे संस्करण का आयोजन 20 अगस्त को सिंगापुर में होगा. बैठक में दोनों देश द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही नए और उभरते क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर चर्चा करेंगे.

सिंगापुर के विदेश मंत्रालय और व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय ने Wednesday को जारी संयुक्त बयान में कहा कि बैठक में अगस्त 2025 में New Delhi में आयोजित तीसरी आईएसएमआर के दौरान हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी. साथ ही, सिंगापुर-India व्यापक रणनीतिक साझेदारी रोडमैप के क्रियान्वयन को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसरों की पहचान की जाएगी.

सिंगापुर के उप Prime Minister एवं व्यापार और उद्योग (व्यापार) मंत्री गन किम योंग अपने देश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा समन्वय मंत्री एवं गृह मंत्री के. षणमुगम, विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन, डिजिटल विकास एवं सूचना मंत्री तथा साइबर सुरक्षा और स्मार्ट नेशन समूह की प्रभारी मंत्री जोसेफिन तेओ और परिवहन मंत्री एवं द्वितीय वित्त मंत्री जेफ्री सिओ शामिल होंगे.

भारतीय प्रतिनिधिमंडल में वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा वाणिज्य एवं उद्योग और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री जितिन प्रसाद शामिल होंगे.

भारतीय मंत्री सिंगापुर के Prime Minister एवं वित्त मंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा, उप Prime Minister गन किम योंग भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में दोपहर के भोज का आयोजन करेंगे.

आईएसएमआर India और सिंगापुर के बीच मंत्रिस्तरीय स्तर पर सहयोग को आगे बढ़ाने वाला प्रमुख मंच है. इसके तहत दोनों देश डिजिटल अर्थव्यवस्था, व्यापार, निवेश, वित्त, कौशल, हरित अर्थव्यवस्था और अन्य उभरते क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत प्राथमिकताओं पर विचार करते हैं.

India के विदेश विभाग ने भी Tuesday को इस बैठक को लेकर बयान जारी किया था. एमईए के बयान के अनुसार, चारों मंत्री बैठक के दौरान वहां के शीर्ष नेतृत्व और अपने समकक्षों के साथ विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

आईएसएमआर नए और उभरते क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच है. इसकी पहली बैठक सितंबर 2022 में New Delhi, दूसरी सिंगापुर (अगस्त 2024) और तीसरी New Delhi (अगस्त 2025) में हुई थी.

केआर/

Leave a Comment