कोलकाता अग्निकांड: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन और पीएम मोदी ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

New Delhi/कोलकाता, 19 अगस्त . उपPresident सीपी राधाकृष्णन और Prime Minister Narendra Modi ने कोलकाता के एक होटल में भीषण आग लगने से हुई मौतों पर दुख जताया है. उन्होंने घायलों के भी जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

उपPresident सीपी राधाकृष्णन ने कहा, “कोलकाता में आग लगने की दुखद घटना में हुई मौतों से मुझे गहरा दुख हुआ है. दुख की इस घड़ी में मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

Prime Minister कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, Prime Minister मोदी ने कहा, “कोलकाता में आग लगने की घटना में हुई मौतों के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ. इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं. घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की मदद कर रहा है.”

बता दें कि कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में रात करीब 2 बजे आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई. कई अन्य लोग घायल हुए हैं.

आग लगने की सूचना के बाद बाद पांच दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. Police और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें भी बचाव कार्य में शामिल हुईं. कोलकाता Police ने बताया कि काफी देर तक चले मुश्किल बचाव अभियान के बाद फायर ब्रिगेड और Policeकर्मियों ने होटल से लगभग 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.

कोलकाता Police के अनुसार, बचाव और आग बुझाने का काम काफी देर तक चला, जो सुबह करीब 4:30 बजे पूरा हुआ. फिलहाल, इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है.

Wednesday सुबह पश्चिम बंगाल Government में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने घटनास्थल का दौरा किया. वहीं, कोलकाता शहर में आग लगने की घटना पर मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने कहा, “इस घटना के पीछे जो भी कारण हो, उसकी जांच की जाएगी और निश्चित रूप से भविष्य में बहुत सख्ती से इंतजाम किए जाएंगे, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो.”

डीसीएच/

Leave a Comment