
jaipur, 21 फरवरी . भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने Saturday को jaipur में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राज्य मुख्यालय की ओर मार्च करने की कोशिश की, जिस दौरान Police से संक्षिप्त झड़प हुई.
युवा मोर्चा के कार्यकर्ता Friday को New Delhi के India मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के कथित शर्टलेस प्रदर्शन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे. इस घटना को लेकर Political माहौल गरमा गया है.
युवा मोर्चा ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह Saturday को कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगा. इसी क्रम में Saturday सुबह कार्यकर्ता jaipur के शहीद स्मारक पर एकत्र हुए और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद वे संसार चंद्र रोड होते हुए कांग्रेस कार्यालय की ओर पैदल मार्च करने लगे.
जब प्रदर्शनकारी पार्टी मुख्यालय के नजदीक पहुंचे तो Police ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर दी. इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की, जिससे Police और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की धक्का-मुक्की हुई. हालांकि, स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया.
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पर Prime Minister को निशाना बनाने और राष्ट्रीय हितों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया.
इससे पहले Friday शाम को भी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने jaipur में राहुल गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की थी.
Saturday का यह मार्च New Delhi में आयोजित एआई समिट से जुड़े घटनाक्रम के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के जारी प्रदर्शन अभियान का हिस्सा था.
वहीं, भारतीय युवा कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि उनका प्रदर्शन इस चिंता को उजागर करने के लिए था कि “कॉरपोरेट हितों को राष्ट्रीय हितों पर प्राथमिकता दी जा रही है.” संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि Government की विदेश नीति का रुख कमजोर पड़ा है.
युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन को महंगाई और बेरोजगारी जैसे आर्थिक मुद्दों से भी जोड़ा और दावा किया कि देश का युवा वर्ग बढ़ती निराशा का सामना कर रहा है.
–
डीएससी