
जम्मू, 15 अप्रैल . जम्मू Police ने लंबे समय से सक्रिय एक बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए कुख्यात गैंगस्टर और ड्रग्स तस्कर गुलजार अहमद उर्फ लाउ गुज्जर को गिरफ्तार किया है. इस मामले में एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह ने Wednesday को प्रेस वार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी.
एसएसपी ने बताया कि लाउ गुज्जर के खिलाफ जम्मू में 27 First Information Report दर्ज हैं, जबकि देशभर में विभिन्न नामों से उसके खिलाफ करीब 100 मामले दर्ज हैं. वह जम्मू-कश्मीर, पंजाब और Himachal Pradesh में फैले एक अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क का सरगना था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि नशीले पदार्थों की सप्लाई Pakistan से ड्रोन के जरिए कराई जाती थी.
उन्होंने बताया कि आरोपी को 4 अप्रैल 2026 को मीरां साहिब Police ने गिरफ्तार किया, जिसके बाद पूरे नेटवर्क की जांच के लिए एसपी मुख्यालय अन्ना सिन्हा (आईपीएस) के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया. इस टीम में मीरां साहिब और बिश्नाह थाना Police को शामिल किया गया.
अब तक इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है. करीब 20 संदिग्धों से पूछताछ भी की जा चुकी है. Police का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और आगे और खुलासे हो सकते हैं.
एसएसपी जोगिंदर सिंह ने बताया कि यह गिरोह हत्या, उगाही और नशा तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल था. Police अब इस नेटवर्क के पूरे तंत्र को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है.
उन्होंने ‘100 दिन संकल्प’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि सख्त कार्रवाई के साथ-साथ नशे के आदी लोगों के पुनर्वास पर भी ध्यान दिया जा रहा है. इसके तहत उन्हें नशामुक्ति और पुनर्वास केंद्रों में भेजा जा रहा है.
एसएसपी ने आम जनता से अपील की कि वे Police के साथ सहयोग करें और अपराध व नशे से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ सतर्क रहकर जानकारी साझा करें. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जम्मू Police अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखेगी और क्षेत्र को सुरक्षित एवं नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.
–
एएमटी/एमएस