
New Delhi, 21 अप्रैल . जानी-मानी लेखिका मधु किश्वर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. अब चंडीगढ़ Police ने social media पर आपत्तिजनक और भ्रामक वीडियो साझा करने के आरोप में उनकी तलाश में दिल्ली Police से संपर्क किया.
चंडीगढ़ Police ने 19 अप्रैल को उनके खिलाफ कई धाराओं के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (First Information Report ) दर्ज की और Tuesday को नोटिस सौंपने के लिए उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची.
Police टीम का नेतृत्व करने वाले चंडीगढ़ के सेक्टर-19 की थाना प्रभारी सरिता रॉय ने मीडिया को बताया कि 19 अप्रैल को सेक्टर-26 Police स्टेशन में First Information Report दर्ज की गई थी.
मामले की संक्षिप्त जानकारी देते हुए एसएचओ रॉय ने कहा कि यह एक आपत्तिजनक वीडियो से संबंधित है. इसे मधु किश्वर ने साझा और रीपोस्ट किया था. हमने उन्हें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 35.3 के तहत नोटिस जारी किया है.
उन्होंने पत्रकारों को यह भी बताया कि वीडियो की लेखिका को Wednesday को चंडीगढ़ Police स्टेशन में पेश होने और जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया है.
मधु किश्वर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिनमें धारा 196 (धर्म, जाति, या भाषा के आधार पर समूहों के बीच दुश्मनी, घृणा, या दुर्भावना को बढ़ावा देने वाले कृत्य), 336 (1) (जाली दस्तावेज बनाना), और 356 (आपराधिक मानहानि) के अलावा धारा 66 सी और डी और धारा 67 भी शामिल हैं.
चंडीगढ़ निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर मधु किश्वर के खिलाफ First Information Report दर्ज की गई है. उस व्यक्ति ने दावा किया कि भ्रामक और फर्जी social media पोस्ट और वीडियो विभिन्न अकाउंट्स द्वारा साझा किए जा रहे थे, जिनमें वह खुद भी शामिल हैं. शिकायतकर्ता का कहना है कि social media पर ये पोस्ट दुर्भावनापूर्ण इरादे से किए जा रहे थे.
लेखिका ने social media पर यह भी स्वीकार किया कि उनके खिलाफ First Information Report दर्ज की गई है और Police टीम उनके घर पहुंची है.
मधु किश्वर ने बताया कि Police देर रात उनके घर आई थी और उन्होंने Police को सहयोग का आश्वासन भी दिया.
उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि चूंकि कानून के अनुसार Police को रात में और सूर्योदय से पहले महिलाओं से मिलने या उन्हें गिरफ्तार करने की अनुमति नहीं है, इसलिए मैंने प्रतिनिधिमंडल की नेता से फोन पर बात की. उन्होंने मुझे बताया कि उनकी टीम चंडीगढ़ में मेरे खिलाफ दर्ज First Information Report के संबंध में नोटिस देने आई है. मैंने उनसे कानून का पालन करने और सुबह आने का आग्रह किया. दोनों पक्षों ने पूरी शिष्टाचार का पालन किया.
–
एमएस/