आज का दिन इतिहास में काला अध्याय, जबरदस्ती थोपा गया था आपातकालः रामकृपाल यादव

Patna, 25 जून . बिहार Government के मंत्री रामकृपाल यादव ने संविधान हत्या दिवस, जेपी नड्डा का Patna दौरा और भरत तिवारी एनकाउंटर पर प्रतिक्रियाएं दी. उन्होंने कहा कि आज का दिन इतिहास में काला अध्याय है क्योंकि इसी दिन आपाताकल लोगों पर जबरदस्ती थोपा गया था.

संविधान हत्या दिवस पर रामकृपाल यादव ने से बातचीत में कहा, आज का दिन इतिहास में काला दिन है. इसी दिन कांग्रेस पार्टी की इंदिरा गांधी ने सारी मर्यादाओं को लांघकर और जबरदस्ती आपातकाल लागू कर लोगों के लोकतांत्रिक हक को छीन लिया था. इसलिए आज पूरा देश भाजपा के नेतृत्व में काला दिवस मना रहा है. Patna के ज्ञानभवन में भी काला दिवस मनाया जा रहा है, जिसमें जेपी नड्डा भी शामिल होंगे.

जेपी नड्डा के दौरे को लेकर राम कृपाल ने कहा, “स्वास्थ्य मंत्री नड्डा कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. जेपी नड्डा का Patna से खास लगाव रहा है क्योंकि उनका जन्म यहां हुआ और पढ़ाई भी यहीं से की. इसके बाद अपने प्रदेश हिमाचल गए और अपने आपको स्थापित किया.”

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार के मंत्री ने कहा, “Chief Minister सम्राट चौधरी ने कैबिनेट बैठक इस मामले की न्यायिक जांच कराने का निर्णय लिया है. अब न्यायिक जांच होगा और जो लोग भी इस मामले में संलिप्त होंगे, उन्हें सजा मिलेगी.”

तेजस्वी यादव के फेक एनकाउंटर वाले बयान पर रामकृपाल ने कहा, “तेजस्वी यादव की बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता है. वह प्रतिपक्ष में हैं, तो कुछ न कुछ बोलेंगे ही. हमारी Government में कानून व्यवस्था दुरुस्त है. सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में कानून का राज स्थापित हो रहा है. जो अपराध करेंगे, वह ऊपर जाएंगे. जो अपराध करेगा, Police को चुनौती देगा, उसको कड़ी सजा मिलेगी. कानून का राज स्थापित था, है और आगे भी रहेगा.

इसके पहले मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा था कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में Government तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है और न्यायिक जांच के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं. उन्होंने यह भी बताया कि जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी. Police अधिकारियों के खिलाफ First Information Report दर्ज होने पर उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया एसडीपीओ और थानेदार की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जिसके आधार पर उनके खिलाफ First Information Report दर्ज की गई है.

ओपी/पीएम

Leave a Comment