आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सबक सिखाएगी जनता: रामवीर सिंह बिधूड़ी

New Delhi, 21 फरवरी . BJP MP रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जिस तरह से यूथ कांग्रेस ने एआई समिट में विदेशी मेहमानों के सामने India की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है, India की जनता कांग्रेस की इस करतूत को कभी माफ नहीं करेगी. जनता आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है.

एआई समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विरोध पर BJP MP रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि देश-विदेश से हजारों मेहमान दिल्ली आए थे. बहुत ही सुंदर इवेंट हुआ था और बहुत अच्छे इंतजाम किए गए थे. देश के Prime Minister Narendra Modi ने अलग-अलग देशों से आए राष्ट्राध्यक्षों के लिए खास इंतजाम किए थे. सभी ने Prime Minister के इंतजाम की तारीफ की और ऐतिहासिक कार्यक्रम के बारे में पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है. इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, जिसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रही एआई समिट में पूरे विश्व के नेता India का लोहा मान रहे हैं और दूसरी तरफ यूथ कांग्रेस इस समिट में विरोध प्रदर्शन करके देश के नाम पर कलंक लगाने में जुटी है. ऐसे समय में भी कांग्रेस अपनी ओछी राजनीति से बाज नहीं आई. राहुल गांधी को देश के मान-सम्मान की भी कोई परवाह नहीं है. इस कुकृत्य को देश हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगा. राहुल गांधी ऐसी घटिया हरकत के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें.

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से एआई समिट में राहुल गांधी की यूथ कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया, वह देश को बदनाम करने की राहुल गांधी की साजिश थी. जब भी India में कुछ अच्छा होता है, कांग्रेस और राहुल गांधी उसे खराब करने में जुट जाते हैं. आने वाले चुनाव में कांग्रेस की करतूत का बदला जनता जरूर लेगी. यदि पीएम मोदी देश का सबसे बड़ा स्टेडियम बनाते हैं, तो उसकी आलोचना राहुल गांधी करते हैं. India तेजी से प्रगति कर रहा है और राहुल गांधी का प्रयास रहता है कि पीएम मोदी की छवि को कैसे खराब किया जाए. हर चुनाव में जबरदस्त हार होने के बाद भी कोई सबक नहीं लिया है. 2029 में ऐसी मार पड़ेगी कि इनकी तीन पीढ़ियां याद करेंगी. कांग्रेस का देश से सफाया हो जाएगा.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment