Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने की डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तारीफ, बोले, आज उन्हीं की वजह से पश्चिम बंगाल है

भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने की डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तारीफ, बोले, आज उन्हीं की वजह से पश्चिम बंगाल है

New Delhi, 22 जून . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तारीफ की. उन्होंने Monday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि आज पश्चिम बंगाल जिस स्वरूप में हमारे बीच में मौजूद है, अगर उस समय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने प्रण नहीं लिया होता, तो आज पश्चिम बंगाल बांग्लादेश का अंग होता.

साथ ही, उन्होंने Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव का जिक्र करते उन्हें एक बड़ा सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को मौलाना की बात मानकर उन्हें सीएम पद का उम्मीदवार एक मुस्लिम को बनाना चाहिए, क्योंकि वैसे भी Samajwadi Party एक तरह से मुस्लिमों की ही पार्टी है. Samajwadi Party मुसलमानों का वोट लेती है, लिहाजा उसे मुस्लिमों की पार्टी कहने में कोई परहेज नहीं होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि आज की तारीख में कांग्रेस और Samajwadi Party दोनों की स्थिति ऐसी हो चुकी है कि इनके पास कोई मत नहीं है. इन्हें कोई भी पूछने वाला नहीं है. ये लोग सिर्फ मुस्लिम वोट बैंक का सहारा लेकर खुद को चलाने की कोशिश कर रहे हैं. अब ऐसी स्थिति ऐसी हो चुकी है कि मुस्लिम वोट बैंक के लिए ये लोग एक दूसरे से लठ्मलट्ठा करने पर आमादा हो चुके हैं.

साथ ही, भाजपा प्रवक्ता ने उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे पर प्रतिक्रिया दी. उनके मुताबिक, आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे को आत्मावलोकन करना चाहिए. शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे ने कहा था कि हम कांग्रेस के साथ कभी हाथ नहीं मिलाएंगे. अब जिन लोगों ने गद्दारी की, उन्हें किसी और की निष्ठा पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. India में हर हाल में डॉ भीम राव अंबेडकर की ओर से बनाया संविधान ही रहेगा, लेकिन आदित्य ठाकरे ने शिवसेना का संविधान बदल दिया है.

–

एसएचके/वीसी

Share