
New Delhi, 9 जुलाई . अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन के कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी. नेताओं ने अपने social media अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर परिषद के राष्ट्र निर्माण, युवा नेतृत्व और छात्र हितों के प्रति समर्पण की सराहना की.
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा, “विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन एबीवीपी के स्थापना दिवस की सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई. ज्ञान, शील और एकता के मंत्र को आत्मसात कर परिषद देश ही नहीं, दुनिया भर की युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा दे रही है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करती रहे, यही मंगल कामना है.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने परिषद की भूमिका को विद्यार्थी जीवन में राष्ट्रवाद, अनुशासन और सेवा की भावना विकसित करने वाला बताया. उन्होंने कहा, “अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. विद्यार्थी जीवन में राष्ट्रवाद, अनुशासन और सेवा की भावना जागृत करने में एबीवीपी की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है. ‘ज्ञान, शील और एकता’ के मंत्र के साथ संगठन निरंतर युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित कर रहा है. परिषद् से मिले संस्कार मेरे सार्वजनिक जीवन की अमूल्य पूंजी हैं. एबीवीपी के कार्यकर्ता अपनी ऊर्जा, समर्पण और प्रतिबद्धता से विकसित India के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. परिषद् की यह गौरवशाली परंपरा आने वाली पीढ़ियों को भी निरंतर दिशा देती रहेगी.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने कहा, “ज्ञान, शील और एकता के पवित्र मंत्र के साथ राष्ट्रनिष्ठ, जागरूक एवं संस्कारित युवा शक्ति के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. राष्ट्र निर्माण, छात्र हितों के संरक्षण एवं शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन हेतु एबीवीपी का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है. यह संगठन युवाओं में राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का निरंतर संवर्धन करता रहे, यही शुभकामना है.”
Madhya Pradesh के Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने कहा, “अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ज्ञान, शील, एकता के ध्येय वाक्य के साथ विद्यार्थी एवं युवा शक्ति को राष्ट्र सेवा के संस्कार प्रदान करने वाले संगठन के साथी देश के नवनिर्माण में सतत सक्रिय भूमिका निभाएं, यही कामना है.”
Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने कहा, “सेवा, समर्पण और राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं राष्ट्रनिष्ठ युवाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. एबीवीपी केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त अभियान है, जो युवाओं में नेतृत्व, सामाजिक चेतना और भारतीय संस्कारों का विकास कर रहा है.”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “राष्ट्र निर्माण, छात्र शक्ति और व्यक्तित्व विकास के लिए समर्पित छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर समस्त छात्र-छात्राओं एवं विद्यार्थी परिषद परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्रसेवा, सामाजिक दायित्व और युवा नेतृत्व के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों से प्रेरित यह संगठन राष्ट्रभाव और सेवा की चेतना को युवा शक्ति के माध्यम से निरंतर सशक्त करता रहे, यही मंगलकामना है.”
–
पीआईएम/वीसी