कन्हैया कुमार के बयान पर भाजपा नेता आरपी सिंह का पलटवार

New Delhi, 10 अप्रैल . भाजपा नेता आरपी सिंह ने पीएम मोदी को लेकर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के बयान पर कहा कि कांग्रेस हताहत है, इसलिए उसके नेता ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं. अफसोस है कि कांग्रेस पूरा गुस्सा Gujarat पर क्यों निकाल रही है? चाहे मल्लिकार्जुन खड़गे हों या फिर कन्हैया कुमार, ये लोग बार-बार Gujarat और Gujaratियों का नाम लेते हैं. इन लोगों को ये भी ध्यान नहीं आता कि महात्मा गांधी और सरदार पटेल Gujarat से आते हैं.

उन्होंने कहा कि कन्हैया कुमार जेएनयू से आगे नहीं बढ़ पाए हैं. आज टुकड़े-टुकड़े वाली मानसिकता को आगे बढ़ा रहे हैं.

मथुरा-वृंदावन में नाव हादसे पर भाजापा नेता आरपी सिंह ने संवेदना व्यक्त की. उन्होंने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि अपेक्षा करते हैं कि उत्तर प्रदेश Government जांच करेगी और जो लोग दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी.

किसान सम्मान निधि में तीन हजार रुपए और जोड़े जाने पर आरपी सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने बड़ी घोषणा की है. छह हजार से बढ़ाकर नौ हजार रुपए कर दिया गया है. छोटे किसानों के लिए ये बड़ी राहत है.

जस्टिस यशवंत वर्मा के इस्तीफे को लेकर आरपी सिंह ने कहा कि इस्तीफा देने में उन्होंने देर कर दी. उन्हें बहुत पहले त्यागपत्र दे देना चाहिए था, क्योंकि न्यायपालिका या पब्लिक लाइफ में किसी के ऊपर कोई आरोप लगे तो तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए.

महिला आरक्षण विधेयक पर उन्होंने कहा कि Prime Minister महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात करते रहे हैं. वह पहले Prime Minister हैं, जिन्होंने लाल किले की प्राचीर से शौचालय बनवाने की बात की थी. देशभर में 12 करोड़ शौचालय महिलाओं के लिए दिए. वह पहले Prime Minister हैं, जिन्होंने लखपति दीदीयां बनाईं. अब महिलाओं को आरक्षण दे रहे हैं, ताकि महिलाओं की भागीदारी नीति निर्माण में बढ़ सके.

नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य हो गए हैं. अब निश्चित समय में वे Chief Minister पद से इस्तीफा देंगे. बिहार में नया Chief Minister चुना जाएगा.

एसडी/डीकेपी

Leave a Comment