
New Delhi, 10 अप्रैल . पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की जान चली गई.
Police की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, मृतक की पहचान रंजीत कुमार पंडित (34) के रूप में हुई है, जो Jharkhand के गोड्डा जिले का रहने वाला था.
जांच में यह सामने आया है कि घटना के समय रंजीत कुमार पंडित अपने दो परिचितों, मोहम्मद मोहफिज (38), निवासी सहरसा, बिहार और मूलचंद्र (33), निवासी महोबा, उत्तर प्रदेश, के साथ बैठकर शराब पी रहा था. इसी दौरान मोबाइल फोन को लेकर एक मामूली बात पर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई.
Police के मुताबिक, विवाद के दौरान आरोपी मूलचंद्र ने गुस्से में आकर लकड़ी के पटरे से रंजीत के सिर पर जोरदार वार किया. वहीं, दूसरे आरोपी मोहम्मद मोहफिज ने उसे पकड़ रखा था, जिससे वह खुद को बचा नहीं सका. इस हमले में रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया.
घायल अवस्था में रंजीत को तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. Police ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
–
पीएसके