
New Delhi, 19 अप्रैल . भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और पार्टी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने विपक्षी दलों कांग्रेस, टीएमसी, सपा, डीएमके और अन्य पर महिलाओं के अधिकारों को नुकसान पहुंचाने और विधेयक का विरोध करने का आरोप लगाया है. भाजपा नेताओं ने इसे महिला सशक्तीकरण के खिलाफ कदम बताते हुए विपक्ष पर Political रूप से जिम्मेदार ठहराने की बात कही है.
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने महिला आरक्षण विधेयक पर Prime Minister के राष्ट्र के नाम संबोधन का जिक्र करते हुए कहा, “जो पार्टियां महिलाओं के अधिकार छीनने के बाद जश्न मना रही थीं, जनता उन्हें करारा जवाब देगी. जनता सब जान रही है. आने वाले समय में इसका जवाब जल्दी मिलने वाला है. जनता को पता है कौन उनके पक्ष में है और कौन विपक्ष में है.”
तरुण चुघ ने कहा, “कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी, सपा ने संसद में सिर्फ एक विधेयक नहीं गिराया. उन्होंने देश की महिलाओं के सपनों पर, उनके अधिकारों पर कुठाराघात किया है. Prime Minister मोदी लगातार महिलाओं के सपनों को पूरा करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सपनों को कुचलने का काम कर रही है. अब नारी शक्ति उन्हें Political दंड देकर रहेगी.”
उन्होंने कहा कि इस देश की 70 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों के सपनों और अधिकारों को बेरहमी से कुचला गया है. जो सही नहीं है. Prime Minister मोदी ने बिल्कुल सही कहा था कि यह महिलाओं के अधिकारों की ‘भ्रूण-हत्या’ है.”
भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi ने बिल्कुल ठीक कहा कि जब रानी लक्ष्मीबाई के स्वाभिमान को ललकारा गया, तो वह अपने बच्चे को पीठ में बांधकर लड़ाई के मैदान में कूद गई थीं. हमारी देश की 70 करोड़ रानी लक्ष्मीबाई तैयार हैं. जब इंडिया गठबंधन के दल जो हैं न कांग्रेस, टीएमसी, Samajwadi Party और राष्ट्रीय जनता दल के लोग आएंगे, तो उनका अब फूल-मालाओं से नहीं, चप्पलों से स्वागत करेंगी. यह हमारी रानी लक्ष्मीबाई के हकों पर कुठाराघात हुआ है.”
भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने ईडी की कोलकाता Police के डिप्टी कमिश्नर के आवास पर हुई छापेमारी पर कहा, “केंद्रीय एजेंसियां पूर्णतः स्वतंत्र रही हैं. ये कांग्रेस का शासन काल नहीं है. जब सीबीआई को Supreme Court ने पिंजरे में कैद होता बताया था, एजेंसी को जब जैसी इनपुट्स मिलती हैं, वो उसी हिसाब से कार्रवाई करती है. तो जो कार्रवाई होती है, वो बहुत पारदर्शी तरीके से होती है, तो ईडी ने उसी तरीके से कार्रवाई की होगी. ईडी के आधिकारिक बयान का इंतजार करना चाहिए, लेकिन देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जो भी मुहिम है, वो Prime Minister जी के कार्यकाल में बहुत सशक्त हुई है.”
–
एसएके/वीसी