चीनी जहाज भी होर्मुज से लौटा, ईरान ने कहा- मंजूरी के बगैर इजाजत नहीं

New Delhi, 19 अप्रैल . ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से चीनी जहाज को भी वापस लौटा दिया है. इजाजत नहीं मिली तो जहाज को अपना रास्ता बदलना पड़ा. Mumbai स्थित ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी.

बताया गया कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से चीनी जहाज को वापस लौटा दिया. बिना मंजूरी किसी भी जहाज को इस समुद्री रास्ते से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

आगे लिखा कि ‘सन प्रोफिट’ नाम के चीनी जहाज को इजाजत नहीं मिलने के बाद रास्ता बदलना पड़ा. ईरान ने साफ किया कि वह किसी भी देश के जहाज को ‘ब्लैंकेट अप्रूवल’ (एक को अनुमति के आधार पर सभी को मंजूरी) नहीं देता. हर जहाज को अलग से मंजूरी लेनी होती है.

Saturday को ही India के दो जहाजों पर फायरिंग की खबर आई थी. इसका संज्ञान लेते हुए India के विदेश मंत्रालय ने बयान भी जारी किया था. विदेश सचिव से ईरानी राजदूत को तलब किए जाने का इसमें जिक्र था और India की फिक्र से भी उन्हें अवगत कराया गया था.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने social media पर India की ईरानी राजदूत से हुई बात का जिक्र किया. बयान में लिखा-

“New Delhi में ईरान के राजदूत को Saturday शाम विदेश मंत्रालय ने विदेश सचिव के साथ एक बैठक के लिए बुलाया. इस बैठक के दौरान, विदेश सचिव ने होर्मुज स्ट्रेट में हुई गोलीबारी की घटना पर India की गहरी चिंता व्यक्त से अवगत कराया. इस फायरिंग की जद में India के झंडे वाले दो जहाज आए थे.”

“व्यापारिक जहाजों पर गोलीबारी की इस गंभीर घटना पर अपनी चिंता दोहराते हुए, विदेश सचिव ने राजदूत से आग्रह किया कि वे India के विचारों को ईरान के अधिकारियों तक पहुंचाए, और होर्मुज स्ट्रेट से India आने वाले जहाजों को रास्ता देने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द फिर से शुरू करें. ईरान के राजदूत ने इन विचारों को ईरानी अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया.”

केआर/

Leave a Comment