हमारा हर क्षमता विस्तार 2030 तक 50 गीगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी हासिल करने के अनुरूप : सागर अदाणी

New Delhi, 29 अप्रैल . अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने Wednesday को हमारा हर क्षमता विस्तार 2030 तक 50 गीगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी हासिल करने के अनुरूप है.

राष्ट्रीय राजधानी में इकोनॉमिस्ट एंटरप्राइज के ‘रेजिलिएंट फ्यूचर्स समिट’ के साइडलाइन में मीडिया से बताचीत करते हुए सागर अदाणी ने कहा, “हम Gujarat के उत्तर में खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल लोकेशन रिन्यूएबल एनर्जी पार्क बना रहे हैं. इसकी क्षमता 30 गीगावाट की होगी और यह 538 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पेरिस मेट्रोपोलिटन से भी पांच गुना बड़ा है.”

उन्होंने आगे कहा,”अदाणी ग्रीन एनर्जी की मौजूदा स्थापित ऊर्जा क्षमता बढ़कर 20 गीगावाट हो गई है और 2030 तक हमारा लक्ष्य इसे बढ़ाकर 50 गीगावाट तक ले जाना है और प्रत्येक वर्ष हमारी क्षमता में हो रही अतिरिक्त वृद्धि इसी लक्ष्य के अनुरूप है.

सागर अदाणी ने आगे कहा,”हमारे चेयरमैन गौतम अदाणी ने देश के एनर्जी ट्रांजिशन में 100 अरब डॉलर निवेश करने का ऐलान किया है, जो कि वैश्विक स्तर पर किसी निजी क्षेत्र की कंपनी द्वारा घोषित की गई अब तक की सबसे बड़ी प्रतिबद्धताओं में से एक है.”

उन्होंने कहा कि हम केवल रिन्यूएनबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स में नहीं, बल्कि देश में फैली ट्रांसमिशन लाइनों,थर्मल पावर प्लांट्स और देश के भीतर उपलब्ध ऊर्जा के हर एक स्रोत में निवेश कर रहे हैं.

Government की रिन्यूएबल एनर्जी पर नीति को लेकर सवाल पूछने पर सागर अदाणी ने कहा कि Government देश में रिन्यूएबल एनर्जी को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव नीतिगत समर्थन दे रही है. इसी का परिणाम है कि बीते साल India में रिकॉर्ड 55 गीगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता स्थापित हुई है.

वहीं, हॉर्मुज से जुड़े एक सवाल पर सागर अदाणी ने कहा कि यह पूरे विश्व के लिए एक बड़ी समस्या बनी हुई है, लेकिन हमारी Government ने इस स्थिति को काफी अच्छे से संभाला है और देश की आम जनता पर इसका बोझ नहीं पड़ने दिया है और मुझे लगता है कि Government आगे भी इस क्षेत्र में तेजी से ऐसे ही काम करती रहेगी.

एबीएस/

Leave a Comment