
Patna, 14 अप्रैल . बिहार में नई Government के गठन की तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ होती जा रही है. भाजपा के कई बड़े नेता भी बिहार पहुंचने वाले हैं. इस बीच, राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने Tuesday को कहा कि भाजपा अपने सहयोगियों को किनारे करती रही है. भाजपा अपने सहयोगियों को निगलकर समाप्त कर देती है.
Patna में मीडिया से बातचीत में भाजपा के Chief Minister बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके पास संख्या बल है, इसलिए फैसला उन्हीं का होगा. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि इसका जवाब वही बेहतर दे सकते हैं. राजद नेता ने कहा कि जनता यह फैसला करेगी. उन्होंने कहा कि पहले भी हमलोगों ने कहा था कि अब जदयू नाम की पार्टी नहीं रहेगी और अब वैसा ही कुछ दिखाई दे रहा है.
दरअसल, Chief Minister नीतीश कुमार के राज्यसभा के निर्वाचित होने के बाद से ही यह तय हो गया था कि वे अब दिल्ली की राजनीति करेंगे और Chief Minister का पद त्याग करेंगे. इसके बाद उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था. बताया जाता है कि Tuesday को नीतीश कुमार Chief Minister पद से इस्तीफा दे सकते हैं.
इस बीच, कहा जा रहा है कि बिहार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व में Government बनने जा रही है. हालांकि अब तक Chief Minister के नाम की घोषणा नहीं हुई है. इस बीच, भाजपा के प्रदेश कार्यालय को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है. दोपहर के बाद भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की बैठक होगी. इसके बाद सीएम नीतीश कुमार अपना इस्तीफा Governor सैयद अता हसनैन को सौंपेंगे.
इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक होगी जिसमें Chief Minister के नाम की घोषणा की जाएगी. भाजपा ने अभी तक भले ही अगले Chief Minister के लिए अपने उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उपChief Minister सम्राट चौधरी को प्रमुख दावेदार के रूप में देखा जा रहा है.
–
एमएनपी/एएस