
New Delhi, 14 अप्रैल . Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला, जम्मू-कश्मीर के उपGovernor मनोज सिन्हा, Maharashtra के Governor जिष्णुदेव वर्मा ने भारतीय संविधान के निर्माता India रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की.
Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बाबासाहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जीवन एक महान संघर्ष की साहसिक गाथा है. विषम परिस्थितियों के बावजूद भी उन्होंने तमाम ऊँचाइयों को छुआ और अपने अदम्य साहस, कठोर परिश्रम व शिक्षा के बल पर न केवल स्वयं को स्थापित किया बल्कि करोड़ों वंचितों व शोषितों के लिए आशा की नई किरण बन गए.”
Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला ने आगे लिखा कि उन्होंने समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुता के मूल्यों को जीवन का ध्येय बनाया और इन्हीं आदर्शों को India के संविधान में समाहित कर राष्ट्र को एक सशक्त दिशा प्रदान की. बाबासाहेब हमारे राष्ट्र के वह विशिष्ट रत्न हैं, जिनके जीवन व कार्यों ने स्वतंत्रता पूर्व एवं पश्चात की पीढ़ियों को प्रभावित किया और प्रेरणा के अविरल पुंज बन गए.”
उन्होंने लिखा कि संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में, उन्होंने एक ऐसा दूरदर्शी दस्तावेज देश को दिया, जो आज भी लोकतंत्र की मजबूत नींव है और हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा करता है. उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि शिक्षा, जागरूकता और संगठित प्रयासों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है. आज जब हम विकसित और समावेशी India के निर्माण की दिशा में अग्रसर हैं, बाबासाहेब के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं. उनका संघर्ष और दर्शन हमें अन्याय, असमानता और भेदभाव के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता है. डॉ. अम्बेडकर का प्रेरणादायी जीवन और उनके आदर्श सदैव हमें एक न्यायपूर्ण, समरस और सशक्त India के निर्माण के लिए मार्गदर्शन करते रहेंगे.
उपGovernor मनोज सिन्हा ने लिखा कि डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जन्म-जयंती पर उन्हें सादर नमन. वे India की सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना के एक परिवर्तनकारी शिल्पकार के रूप में जाने जाते हैं. आइए, हम उनके सिद्धांतों के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता का संकल्प लें और आपसी विश्वास व भाईचारे पर आधारित एक एकजुट, न्यायपूर्ण व करुणावान समाज का निर्माण करें.
वहीं, Maharashtra के Governor ने लोक भवन में डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की. Maharashtra के Governor जिष्णु देव वर्मा ने Tuesday को Mumbai के लोक भवन में, भारतीय संविधान के निर्माता India रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर, उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस अवसर पर Governor के सचिव डॉ. प्रशांत नारनवारे, लोक भवन के कर्मचारी और अधिकारी और राज्य Police के जवान उपस्थित थे.
–
एसएके/पीएम