Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन,राष्ट्रीय

जन्मदिन विशेष: कॉमिक टाइमिंग के बादशाह मनजोत सिंह, डेब्यू फिल्म ने ही दिलाया फिल्मफेयर क्रिटिक्स सम्मान

जन्मदिन विशेष: कॉमिक टाइमिंग के बादशाह मनजोत सिंह, डेब्यू फिल्म ने ही दिलाया फिल्मफेयर क्रिटिक्स सम्मान

Mumbai , 6 जुलाई . एक फिल्म को सफल बनाने में उसकी स्टोरी, कलाकारों की एक्टिंग और गानों का बहुत बड़ा रोल होता है. ठीक उसी प्रकार एक मूवी को ब्लॉकबस्टर बनाने में कॉमेडी का तड़का भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. कई बार शानदार कहानी और गानों के साथ-साथ एक बेहतरीन कॉमेडी ट्रैक फिल्म और उससे जुड़े Actor को हमेशा के लिए यादगार बना देता है. चाहे पुरानी फिल्मों के कॉमेडी सीन हों या आज के दौर की कॉमिक टाइमिंग, यह दर्शकों को सीट से बांधे रखने का सबसे अचूक मंत्र है.

आज के दौर में फिल्मी दुनिया के उन्हीं कॉमेडी कलाकारों में उभरते हुए नामों में से एक मनजोत सिंह हैं. मनजोत सिंह Bollywood के एक ऐसे Actor हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में अपनी कॉमिक टाइमिंग और युवाओं पर केंद्रित किरदारों के लिए जाने जाते हैं.

मनजोत सिंह का जन्म 7 जुलाई 1992 को New Delhi में एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम परमजोत सिंह है, जो पेशे से एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और बिजनेसमैन हैं और उनकी माता का नाम अमृत कौर सिंह है, जो एक गृहिणी हैं. मनजोत ने अपनी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से ही पूरी की.

मनजोत ने Bollywood में अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत 2008 में आई फिल्म ‘ओए लकी! लकी ओए!’ से की, जिसमें उनके शानदार स्क्रीन प्रजेंस और अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ Actor का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड मिला था. इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग और कॉमेडी का जलवा बिखेरा, जिसमें ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘फुकरे’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘ड्रीम गर्ल 2’, ‘फुकरे 3’, ‘फुकरे रिटर्न्स’, ‘वाइल्ड वाइल्ड पंजाब’, ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’, ‘किस किसको प्यार करूं 2’, ‘सपनों की रानी’, ‘उड़ान’, आदि फिल्में शामिल हैं.

इसके अलावा मनजोत ने टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो में से एक ‘फियर फैक्टर – खतरों के खिलाड़ी’ (सीजन 3) में बतौर एक प्रतिभागी भी भाग लिया था. मनजोत अपनी कॉमिक टाइमिंग की वजह से फिल्मी जगत में एक अलग पहचान बना चुके हैं. इसी के साथ वह लाखों दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं.

–

डीके/वीसी

Share