‘खुद को मैनिपुलेट होने मत दीजिए’, ईशा कोप्पिकर ने जेन-जी को दी नसीहत

Mumbai , 16 अक्टूबर . Actress ईशा कोप्पिकर ने जेन-जी के लिए एक मैसेज शेयर किया और कहा है कि वे किसी के बहकावे में न आएं. उन्होंने युवाओं से पढ़ाई पर ध्यान देने, सच्चाई को समझने और देश की तरक्की के लिए क्या सही है, इस बारे में गंभीरता से सोचने की अपील की.
Actress ने के साथ बातचीत करते हुए कहा, “‘जेन जी’ के लिए मैं बस यही कहूंगी कि अपने आपको मैनिपुलेट होने मत दीजिए, पढ़ाई में ध्यान दीजिए, फैक्ट को समझें और इस बात पर ध्यान दें कि देश के लिए क्या सही है और क्या गलत. किसी के इमोशन और बहकावे में आकर कुछ भी न करें.”
Actress ने जोर देते हुए कहा कि जेन जी अपनी शिक्षा को देश के विकास में इस्तेमाल करें. उन्होंने कहा, “आपके माता पिता ने बहुत सोच समझकर आपको शिक्षा दी है. उसका अच्छे से आप इस्तेमाल कीजिए और हमारे देश के विकास के लिए काम आइए, न कि किसी और की बातों में आकर कुछ ऐसा करें, कि आपको बाद में पछतावा हो.”
हालांकि, इससे पहले भी Actress ने युवाओं को किसी के बहकावे में न आने कि अपील की थी. उन्होंने लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करने के साथ-साथ सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करने और एक मजबूत व समझदार India के निर्माण में रचनात्मक योगदान देने की बात कही थी.
उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने युवाओं से अपील की थी कि वे बिना सोचे-समझे किसी भी भीड़ का हिस्सा न बनें, बल्कि जिम्मेदार नागरिक के तौर पर एक सही उदाहरण पेश करें. वीडियो में उन्होंने कहा, “मेरी सभी से गुजारिश है कि वे किसी भी विरोध प्रदर्शन या आंदोलन में शामिल होने से पहले उसके पीछे के पूरे तथ्यों को अच्छी तरह समझ लें. केवल social media के नैरेटिव या भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें. खुद रिसर्च करें और सवाल पूछें.”
दरअसल, मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के खिलाफ इंडिया ब्लॉक, आम आदमी पार्टी और सीजेपी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
–
एनएस/एएस


