Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन,राष्ट्रीय

बर्थडे स्पेशल : दिल्ली की लड़की का रेस्टोरेंट से रेड कार्पेट और बॉलीवुड तक सफर, ऋतिक से लेकर रणवीर की बनीं हीरोइन

बर्थडे स्पेशल : दिल्ली की लड़की का रेस्टोरेंट से रेड कार्पेट और Bollywood तक सफर, ऋतिक से लेकर रणवीर की बनीं हीरोइन

Mumbai , 22 अगस्त . एक मिडिल क्लास परिवार से आकर Bollywood तक का सफर तय करना और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नाम बनाना आसान नहीं है, लेकिन वाणी कपूर ने ऐसा कर दिखाया है. हालांकि, Bollywood की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक वाणी कपूर के लिए यह रास्ता बिल्कुल भी आसान नहीं था. इस सफर में वाणी को कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी.

Actress का जन्म 23 अगस्त 1988 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था. उनके पिता शिव कपूर फर्नीचर एक्सपोर्ट के एक बिजनेसमैन हैं और मां डिंपी कपूर पेशे से एक मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के साथ शिक्षिका रही हैं.

वाणी ने अपनी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से ही पूरी की है. उन्होंने दिल्ली के इग्नू विश्वविद्यालय से टूरिज्म में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही Actress ने होटल मैनेजमेंट की ओर रुख किया और jaipur के एक होटल में इंटर्नशिप करने लगीं. इसके बाद उन्होंने एक अन्य होटल में भी कुछ समय के लिए काम किया.

होटल में काम करने के दौरान उनकी जान-पहचान एक मॉडलिंग एजेंसी से हुई. उनकी लंबी हाइट और आकर्षक व्यक्तित्व को देखकर एजेंसी ने उन्हें मॉडलिंग के लिए साइन किया. Actress के जीवन में यह एक ऐसा टर्निंग पॉइंट रहा, जहां उनके करियर ने रेस्टोरेंट से रेड कार्पेट की ओर रुख किया.

शुरुआत में उन्होंने कई बड़े फैशन डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक करने के साथ विज्ञापनों में भी काम किया. इन कामों से उनका चेहरा पहचान में आने लगा और फिर उन्होंने वर्ष 2013 में यशराज फिल्म्स की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की. अपनी पहली फिल्म में कमाल के प्रदर्शन के बलबूते Actress ने बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार हासिल किया.

डेब्यू फिल्म के बाद उन्होंने ऋतिक रोशन, अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर से लेकर इंडस्ट्री के कई प्रमुख कलाकारों के साथ काम किया. उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों की बात करें तो उनमें ‘बेफिक्रे’, ‘वॉर’, ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’, ‘बेल बॉटम’, ‘रेड 2’ और ‘शमशेर’ आदि शामिल हैं.

–

डीके/एबीएम

Share