बिहार: आम तोड़ने के विवाद में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, बगीचे के कुएं से मिला शव

खगड़िया, 2 जून . बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है. यहां कथित तौर पर एक बगीचे से आम तोड़ने के विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर जान ले ली गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची Police अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Police के मुताबिक, आम तोड़ने और चुनने के मामूली विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को छिपाने की नियत से एक पुराने कुएं में फेंक दिया गया. मृतक की पहचान परबत्ता गांव निवासी अजय दास के रूप में की गई है.

बताया गया कि अजय दास Monday को घर से निकले थे और देर रात नहीं लौटे. इसके बाद उनके परिजनों ने तलाश शुरू की. इस बीच Tuesday को उनका शव एक बंद पड़े कुएं में दिखाई दिया. Police ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Police के मुताबिक, शव के शरीर पर कई जगह गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उनकी बुरी तरह पिटाई की गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए Police ने एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया.

घटना की सूचना मिलते ही गोगरी की एसडीपीओ साक्षी कुमारी भी मौके पर पहुंचीं. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका दिख रही है. शरीर पर मिले चोट के निशान यह संकेत दे रहे हैं कि अधेड़ के साथ मारपीट की गई थी. उन्होंने बताया कि Police कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है.

उन्होंने कहा कि अभी Police मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद ही सही तथ्यों की जानकारी सामने आएगी. गांव में इस मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हैं.

एमएनपी/एएसएच

Leave a Comment