
Patna, 22 जून . जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने भरत तिवारी के एनकाउंटर के मुद्दे पर कहा कि राज्य Government न्यायालय के निर्देशों का पूरी तरह पालन करेगी.
जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने समाचार एजेंसी से कहा, “भरत तिवारी एनकाउंटर मामला फिलहाल अदालत में लंबित है और राज्य Government न्यायालय के निर्देशों का पूरी तरह पालन करेगी. मामले में Police की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे, इसलिए Chief Minister सम्राट चौधरी ने पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं, ताकि तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष निष्कर्ष सामने आ सके.”
बता दें कि भरत भूषण तिवारी का 18 जून को Police ने भोजपुर से 25 किमी दूर बिलौटी गांव में एनकाउंटर कर दिया था, जिसके बाद अधिवक्ता विशाल तिवारी ने Supreme Court में एक जनहित याचिका दाखिल की है. इस याचिका में एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए अदालत से गुहार लगाई गई है कि वह इसमें शामिल Police अधिकारियों और Policeकर्मियों के खिलाफ First Information Report दर्ज करने और पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का आदेश जारी करे. याचिका में यह भी गुहार लगाई गई है कि इस पूरे प्रकरण की जांच Supreme Court के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में गठित स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति की निगरानी में कराई जाए.
वहीं, जम्मू-कश्मीर में सामान्य हालात की बहाली को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की टिप्पणी पर राजीव रंजन ने कहा कि कांग्रेस अक्सर अपने ही नेता थरूर के बयानों को स्वीकार नहीं कर पाती. थरूर कांग्रेस में रहते हुए भी सबसे पहले एक राष्ट्रवादी नेता हैं और जब भी उन्होंने देशहित के मुद्दों पर अपनी राय रखी है, कांग्रेस के कई नेता असहज नजर आए हैं.
पार्टी संगठन को लेकर राजीव रंजन ने बताया कि नीतीश कुमार को जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है, जिसे राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई. उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं का मानना है कि निशांत कुमार में अपार संभावनाएं हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी आने वाले तीन से चार दशकों तक मजबूत और सुरक्षित रह सकती है.
वहीं, Actor पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर हुए हमले के मामले में राजीव रंजन ने कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी.
–
एसएके/पीएम