पुणे क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, मकोका में फरार आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

पुणे, 5 जून . पुणे क्राइम ब्रांच ने संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए Maharashtra कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) के तहत वांछित आरोपी सचिन घायवल को Rajasthan के सीकर जिले से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पिछले नौ महीनों से फरार चल रहा था और Police लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी.

Police अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को तकनीकी खुफिया जानकारी (टेक्निकल इंटेलिजेंस) के आधार पर ट्रैक किया गया और सुनियोजित अभियान के तहत उसे दबोचा गया.

क्राइम डीसीपी गौहर हसन ने समाचार एजेंसी से गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुणे क्राइम ब्रांच को तकनीकी स्रोतों के माध्यम से जानकारी मिली थी कि घायवल गैंग का सदस्य सचिन घायवल Rajasthan के सीकर जिले में छिपा है. सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम को तत्काल Rajasthan रवाना किया गया. स्थानीय Police के सहयोग से चलाए गए अभियान के दौरान आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया.

उन्होंने बताया कि आरोपी Police की गिरफ्त से बचने के लिए लंबे समय से Rajasthan में छिपा हुआ था. गिरफ्तारी के समय उसके पास किसी प्रकार का हथियार बरामद नहीं हुआ. हालांकि, तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कई मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं. Police अब इन बरामद वस्तुओं की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी फरारी के दौरान किन गतिविधियों में शामिल था और उसके संपर्क किन लोगों से बने हुए थे.

उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में Rajasthan Police का महत्वपूर्ण योगदान रहा. गौहर हसन ने बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से Rajasthan के सीकर जिले के Police अधीक्षक (एसपी) से संपर्क किया था, जिन्होंने कार्रवाई में पूरा सहयोग दिया. स्थानीय Police और पुणे क्राइम ब्रांच के संयुक्त प्रयासों से आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सकी.

Police अधिकारियों के अनुसार, सचिन घायवल के खिलाफ मकोका समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से कानून से बचने की कोशिश कर रहा था. उसकी गिरफ्तारी को पुणे Police के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है. जांच एजेंसियां अब उससे पूछताछ कर उसके नेटवर्क, सहयोगियों और फरारी के दौरान की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हैं.

एएसएच/डीकेपी

Leave a Comment