
Mumbai , 5 जून . Bollywood Actress शरवरी वाघ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर चर्चाओं में हैं. इस फिल्म में उन्हें एक ऐसी महिला का किरदार निभाने का मौका मिला, जो उनकी अपनी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से काफी अलग है, जिसके चलते उन्हें नई भाषा और संस्कृति को समझना पड़ा. अपने इस अनुभव को उन्होंने संग साझा किया.
से बात करते हुए शरवरी वाघ ने कहा, ”घर में मैं मराठी भाषा बोलती हूं और मेरी परवरिश पूरी तरह मराठी संस्कृति के बीच हुई है. ऐसे में एक पंजाबी महिला का किरदार निभाना मेरे लिए एक नया और दिलचस्प अनुभव था.”
शरवरी ने कहा, ”भाषाएं हमेशा से मुझे आकर्षित करती रही हैं. मेरा मानना है कि India जैसे देश में कलाकारों के लिए सीखने और समझने के अवसर कभी खत्म नहीं होते. यहां इतनी सारी भाषाएं और संस्कृतियां हैं कि हर नया किरदार किसी नई दुनिया का दरवाजा खोल देता है. एक Actor के लिए सिर्फ डायलॉग बोलना ही काफी नहीं होता, बल्कि उस भाषा की भावना, उसके लहजे और उससे जुड़ी संस्कृति को समझना भी जरूरी होता है.”
Actress ने कहा, ”भले ही मैं नई भाषाएं सीखने को लेकर उत्साहित रहती हूं, लेकिन मेरी मातृभाषा मराठी आज भी मेरे दिल के सबसे करीब है. जब भी मुझे किसी सीन के लिए भावनात्मक रूप से खुद को तैयार करना होता है या किसी खास एहसास से जुड़ना होता है, तो मैं अक्सर मराठी गाने सुनती हूं. मराठी भाषा के शब्द मेरे दिल को सबसे गहराई से छूते हैं.”
शरवरी ने कहा, “अपनी जड़ों से जुड़ा रहना और साथ ही नई चीजें सीखना, दोनों ही जरूरी हैं. Maharashtra से होने का एक फायदा यह भी मिला कि मुझे दूसरी भाषाओं को समझने और अपनाने में आसानी हुई. India की कई भाषाएं एक-दूसरे से किसी न किसी रूप में जुड़ी हुई हैं. यही वजह है कि नई भाषा सीखने की प्रक्रिया मेरे लिए मुश्किल के बजाय आनंददायक रही.”
फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ India के विभाजन की पृष्ठभूमि में बुनी गई एक प्रेम कहानी है. फिल्म में शरवरी के अलावा दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
इस फिल्म का निर्माण बिरला स्टूडियो, अप्लॉज एंटरटेनमेंट, मोहित चौधरी और शिबाशीष Government की विंडो सीट फिल्म्स ने मिलकर किया है. यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
–
पीके/एबीएम