
ग्रेटर नोएडा, 27 अप्रैल . ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ Police ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. न्यायालय के निर्देश पर बिसरख थाना Police ने आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 110 अभियोगों से संबंधित भारी मात्रा में जब्त की गई अवैध शराब को नष्ट कराया.
इस कार्रवाई के तहत करीब 4000 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, 1150 लीटर अवैध बीयर और लगभग 500 लीटर अवैध देशी शराब को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया.
यह कार्रवाई Police आयुक्त गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे माल निरस्तीकरण अभियान के अंतर्गत की गई. अभियान का उद्देश्य जब्त किए गए अवैध सामान का सुरक्षित और कानूनी तरीके से निस्तारण करना है, ताकि भविष्य में इनके दुरुपयोग की संभावना समाप्त की जा सके.
इस दौरान Police उपायुक्त सेंट्रल नोएडा और अपर Police उपायुक्त सेंट्रल नोएडा के पर्यवेक्षण में सहायक Police आयुक्त सेंट्रल नोएडा द्वितीय, थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक तथा आबकारी निरीक्षक गौतमबुद्धनगर की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया को संपन्न कराया गया.
सभी अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई को पारदर्शी और विधिसम्मत तरीके से अंजाम दिया गया. Police द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह अवैध शराब वर्ष 2024-25 के दौरान विभिन्न अभियोगों में जब्त की गई थी.
न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के बाद इसे नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई. शराब को नष्ट करने के लिए रोड रोलर से बोतलों को तोड़ा गया और फिर गड्ढा खोदकर उन्हें मिट्टी में दबा दिया गया, जिससे पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर किसी प्रकार का दुष्प्रभाव न पड़े.
Police अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि अवैध शराब का कारोबार न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है. इसलिए इस पर सख्ती से रोक लगाने के लिए Police और आबकारी विभाग मिलकर अभियान चला रहे हैं.
–
पीकेटी/डीकेपी