विपक्षी दल अलग-अलग राज्यों के स्वाद और विविधता को कभी नहीं समझ पाएंगे: चिराग पासवान

Patna, 27 अप्रैल . Union Minister चिराग पासवान ने राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा पीएम मोदी पर दिए गए बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल अलग-अलग राज्यों के स्वाद और विविधता को कभी नहीं समझ पाएंगे.

Patna में Union Minister चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि Prime Minister मोदी की खास बात यह है कि वे हर राज्य की भाषा, बोली और संस्कृति का सम्मान करते हैं.

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग देश को जाति, भाषा और धर्म के नाम पर बांटने की सोच रखते हैं, वे अलग-अलग राज्यों के स्वाद और विविधता को कभी नहीं समझ पाएंगे. पीएम मोदी हर राज्य की एकता को जोड़ने का काम करते हैं.

चिराग पासवान ने दावा किया कि 4 मई पांच राज्यों के चुनाव परिणाम एनडीए के पक्ष में आएंगे. पश्चिम बंगाल सहित सभी पांच राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली एनडीए Government बनने जा रही है.

उन्होंने कहा कि एक ऐतिहासिक जीत के साथ इस बार बंगाल में भी एनडीए Government बनेगी.

चिराग पासवान ने आगे कहा कि सीएम ममता बनर्जी ने अपनी संकीर्ण राजनीति के कारण 15 साल से बंगाल को बर्बाद किया है और राज्य को देश की मुख्यधारा से जुड़ने नहीं दिया.

Union Minister ने कहा कि बंगाल के लोग देख रहे हैं कि ‘डबल इंजन’ Government कैसे कई राज्यों को विकास का फायदा पहुंचा रही है, इसलिए इस बार बंगाल के लोगों ने फैसला कर लिया है कि वे Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में ‘डबल इंजन’ की Government बनाएंगे. जिन राज्यों में पीएम मोदी ने जो वादे किए हैं, वहां Government बनने के बाद पूरे किए जाएंगे.

बिहार में बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन कार्रवाई से पहले लोगों के रहने के लिए विकल्प ढूंढ लेना चाहिए. मेरी पार्टी और हम लोग इस पक्ष में रहे हैं कि जो गरीब लोग हैं, पहले उन्हें वैकल्पिक ऑप्शन दिया जाए, और जो उचित कार्रवाई हो उसके बाद किया जाए.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment