Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
मनोरंजन,राष्ट्रीय

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

Mumbai , 2 जुलाई . भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें ‘कॉमेडी क्वीन’ के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन, Actress और टेलीविजन होस्ट हैं.

भारती का जन्म 3 जुलाई 1984 को अमृतसर के एक बेहद साधारण पंजाबी परिवार में हुआ था. भारती के दो बड़े भाई-बहन हैं. हालांकि, उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ तब टूटा जब मात्र 2 वर्ष की उम्र में उनके पिता का निधन हो गया. भारती ने पंजाब से ही ग्रेजुएशन पूरी की है.

भारती ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में स्टार वन के ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ शो से बतौर एक प्रतियोगी के रूप में की, जहां उनकी हास्य प्रतिभा को काफी सराहा गया और वह दूसरी रनर-अप रहीं.

इसके बाद भारती ने एक के बाद एक कई कॉमेडी और रिएलिटी शो के साथ टीवी प्रोग्राम में अपनी होस्टिंग और कॉमेडी के हुनर का जलवा बिखेरा और लोगों के बीच पहचान बनाई, जिनमें ‘द कपिल शर्मा शो’, ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’, ‘लाफ्टर शेफ्स’, ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘खतरा खतरा खतरा’, ‘बिट्टू बक-बक’, ‘झलक दिखला जा’, ‘हुनरबाज’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ आदि शामिल हैं.

भारती सिंह के ‘बिट्टू’, ‘लल्ली’ जैसे किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है, जिसके जरिए उन्होंने घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई. 30 जून को भारती के एक काफी लोकप्रिय टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स-अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के सीजन 3 का सफर समाप्त हुआ है, जिसका प्रसारण कलर्स टीवी पर किया जा रहा था. इस शो की होस्ट भारती सिंह थी और इसे मशहूर शेफ हरपाल सिंह सोखी जज करते थे, जिसमें टीवी और social media के मशहूर कलाकार हंसी-मजाक के बीच स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की चुनौती स्वीकार करते थे.

भारती सिंह ने 3 दिसंबर 2017 को अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड और प्रसिद्ध टीवी लेखक व होस्ट हर्ष लिंबाचिया से शादी की और उनके दो बेटे हैं, जिनका नाम लक्ष्य लिंबाचिया (गोला) और यशवीर लिंबाचिया (काजू) हैं. वह अपने परिवार के साथ Mumbai में रहती हैं.

–

डीके/पीएम

Share