बरूईपुर इंद्रजीत हत्याकांड: पश्चिम बंगाल पुलिस ने सभी पांच मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोलकाता, 11 जुलाई . पश्चिम बंगाल Police ने दक्षिण 24 परगना जिले के बरूईपुर में 5 जुलाई को हुई इंद्रजीत तांती की हत्या के मामले में सभी पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना इलाके में एक 12 साल की नाबालिग लड़की के कथित रेप और हत्या के बाद हुई थी.

अधिकारियों ने बताया कि इंद्रजीत तांती की हत्या के मामले में साजिशकर्ता माने जा रहे तीन लोगों को Police ने रातभर चले ऑपरेशन के बाद Saturday तड़के गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले, Police ने इस मामले में साजिशकर्ता के तौर पर दो लोगों को गिरफ्तार किया था.

Police सूत्रों ने बताया कि Saturday तड़के गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों की पहचान बताने से इनकार किया गया है. उन्हें दक्षिण 24 परगना की जिला अदालत में पेश किया जाएगा, जहां Governmentी वकील उनकी Police कस्टडी की मांग करेंगे.

दरअसल, नाबालिग लड़की का शव 5 जुलाई की सुबह इलाके के एक तालाब से मिला था. इसके बाद उसी दोपहर इलाके में भारी हिंसा और उपद्रव हुआ. बेकाबू भीड़ ने लड़की के रेप और हत्या में शामिल होने के शक में इंद्रजीत तांती की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी.

Police ने इस मामले में तीन अलग-अलग First Information Report दर्ज कीं. पहली First Information Report नाबालिग लड़की के खिलाफ अपराध से जुड़ी है, जबकि दूसरी इंद्रजीत तांती की हत्या से जुड़ी है. वहीं, तीसरी First Information Report विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई भारी हिंसा और तोड़फोड़ से जुड़ी है.

फिलहाल, इंद्रजीत तांती की हत्या से जुड़े मामले में Police उन साजिशकर्ताओं की पहचान करने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने तांती को नाबालिग लड़की के खिलाफ अपराध में गलत तरीके से संदिग्ध ठहराया था.

उधर, नाबालिग से रेप और हत्या के मामले में Police ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था. इसमें से एक आरोपी को Police ने मुठभेड़ के दौरान मारा था. दावा किया गया कि वह Police कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था और उसने साथ चल रहे Policeकर्मी से हथियार छीन लिया था. इसके बाद Police टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे मार दिया.

–

डीसीएच/

Leave a Comment