
क्वेटा, 10 मार्च . बलूचिस्तान के खुजदार जिले में चीन-Pakistan इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) हाईवे पर गोलीबारी में Pakistan की इंटेलिजेंस एजेंसी, आईएसआई से जुड़े दो लोगों की मौत हो गई. आरोप बलूच सशस्त्र समूह पर लगाया गया है. स्थानीय मीडिया ने Tuesday को इसकी जानकारी दी.
द बलूचिस्तान पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से बताया कि Monday को खुजदार के कारख तहसील में लड़ाकों ने चेकपॉइंट से गुजरने वाली गाड़ियों की जांच की. इसी दौरान Pakistan की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) से जुड़े दो संदिग्धों को पकड़ा. दोनों ने भागने की कोशिश की तो उन्हें गोली मार दी गई, और एक शख्स को हिरासत में लिया. बाद में Pakistanी सेना कथित तौर पर इलाके की ओर बढ़ी और दोनों ओर से काफी झड़प हुई.
रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अभी तक किसी भी ग्रुप ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है.
यह घटना 4 मार्च को कारख शहर में बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) के घुसने और Governmentी संपत्ति के साथ Police स्टेशनों को नष्ट करने के कुछ दिनों बाद हुई.
इस बीच, एक अलग घटनाक्रम में, द बलूचिस्तान पोस्ट ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रांत के केच जिले के तेजबन इलाके में Pakistan के फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) के काफिले की गाड़ी पर विस्फोटक सामग्री से हमला किया गया.
विस्फोट से गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा था और दो लोग घायल हो गए थे.
इसके अलावा, केच में, हथियारबंद लोगों ने कथित तौर पर खान और शेपचर इलाकों में दो Pakistanी मिलिट्री चेकपोस्ट पर एक साथ हमले किए थे. यहां से हथियार और दूसरे सामान जब्त करने के बाद चेकपॉइंट में आग लगा दी थी.
बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स (बीआरजी) ने भी बताया कि उसने 8 और 9 मार्च को क्वेटा और नसीराबाद जिले में Pakistanी सेना को निशाना बनाकर दो हमले किए थे.
एक बयान में, बीआरजी के प्रवक्ता दोस्तैन बलूच ने कहा कि ग्रुप ने क्वेटा में एक Police पेट्रोल पर हैंड ग्रेनेड फेंका था.
बाद में, उन्होंने नसीराबाद के मीर हसन इलाके में छोटे हथियारों और ग्रेनेड-लॉन्चर से एक फोर्स चेकपॉइंट पर हमला किया, जिसमें दो Pakistanी सुरक्षाकर्मी मारे गए और एक अन्य घायल हो गया था.
इस बीच, बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने 7 और 8 मार्च को केच में एक Pakistanी मिलिट्री कैंप और सिक्योरिटी फोर्स चेकपॉइंट पर दो हमलों की जिम्मेदारी ली. दावा किया कि दुश्मनों के इंफ्रास्ट्रक्चर को इससे काफी नुकसान पहुंचा.
एक मीडिया बयान में, बीएलएफ के प्रवक्ता मेजर ग्वाहरम बलूच ने दावा किया कि लड़ाकों ने 8 मार्च को तुर्बत एयरपोर्ट के मेन गेट पर जॉइंट फ्रंटियर कॉर्प्स और एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स चेकपॉइंट पर कई ग्रेनेड लॉन्चर दागे थे.
उन्होंने कहा, “इस हमले की वजह से, चेकपॉइंट पर दुश्मन खेमे के कई लोग मारे गए और उनके सामान को भारी नुकसान पहुंचा.” उन्होंने बताया कि बीएलएफ लड़ाकों ने 7 मार्च को हिरोंक इलाके में एक Pakistanी मिलिट्री कैंप पर भारी और ऑटोमैटिक हथियारों से हमला किया था. इस हमले में भी ‘दुश्मनों को’ कथित तौर पर भारी कीमत चुकानी पड़ी थी.
दोनों ग्रुप्स ने Pakistanी फोर्स के खिलाफ हमलों को बलूचिस्तान में “कब्जा करने वाली सेनाओं” के खिलाफ चल रहे हथियारबंद संघर्ष का हिस्सा बताया है.
–
केआर/