मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़; 100 सील पैक स्मार्टफोन बरामद, तीन गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 22 जून . गौतमबुद्धनगर Police कमिश्नरेट के थाना नॉलेज पार्क Police ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. Police ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 40 से 50 लाख रुपये कीमत के 100 सील पैक IQOO मोबाइल फोन, एक फर्जी नंबर प्लेट लगी महिंद्रा पिकअप और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं. वहीं, मामले का एक मास्टरमाइंड अभी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में Police लगातार दबिश दे रही है.

Police के अनुसार, 21 जून 2026 को थाना नॉलेज पार्क Police को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग चोरी किए गए मोबाइल फोन बेचने की फिराक में हैं. सूचना के आधार पर Police टीम ने सेक्टर-153 स्थित पानी की टंकी के पीछे घेराबंदी कर कार्रवाई की. इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आनंद उर्फ रुद्रेश, पंकज उर्फ धीरेंद्र और मोहित उर्फ संतोष के रूप में हुई है.

Police जांच में सामने आया है कि बरामद किए गए सभी 100 मोबाइल फोन IQOO कंपनी के हैं और पूरी तरह सील पैक अवस्था में थे. इनकी बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है. बताया जा रहा है कि यह मोबाइल फोन यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर-24 स्थित कंपनी के लॉजिस्टिक चैनल से चोरी किए गए थे, जिन्हें आरोपी अवैध तरीके से बेचने की तैयारी कर रहे थे. Police ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल एक महिंद्रा पिकअप वाहन भी बरामद किया है, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी.

इसके अलावा आरोपी आनंद उर्फ रुद्रेश और मोहित पुंडीर के पास से एक-एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है. Police जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं. मुख्य आरोपी आनंद उर्फ रुद्रेश के खिलाफ दिल्ली और गुरुग्राम में माल चोरी व आर्म्स एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं. वहीं मोहित पुंडीर के खिलाफ भी चोरी और आपराधिक मामलों से जुड़े मुकदमे दर्ज पाए गए हैं.

इस संबंध में थाना नॉलेज पार्क में मुकदमा दर्ज किया गया है. Police अधिकारियों ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों और फरार मास्टरमाइंड की पहचान कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है. Police को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है.

पीकेटी पीएम

Leave a Comment