भाजपा मुद्दों से ध्यान भटकाने की राजनीति कर रही, आजम खान को न्याय मिलेगा: सपा प्रवक्ता अमीक जामेई

Lucknow, 18 जुलाई . Samajwadi Party (सपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामेई ने Saturday को विभिन्न Political और समसामयिक मुद्दों पर भाजपा और उत्तर प्रदेश Government पर निशाना साधा. उन्होंने मौलाना जर्जीस अंसारी विवाद, आजम खान के मामले, ओपी राजभर के बयान, Chief Minister योगी आदित्यनाथ की टिप्पणियों, जौहर विश्वविद्यालय, मौलाना अरशद मदनी के बयान और Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव के समान नागरिक संहिता (यूसीसी) संबंधी बयान पर पार्टी का पक्ष रखा.

Lucknow में मौलाना जर्जीस अंसारी के बयान को लेकर भाजपा नेता मनीष यादव द्वारा लगाए गए पोस्टरों पर अमीक जामेई ने कहा कि मौलाना जर्जीस अंसारी एक गंभीर मामले में जेल जा चुके हैं और उनके ऊपर गंभीर आरोप लगे थे. Samajwadi Party पहले दिन से ही उनकी गिरफ्तारी की मांग करती रही है. किसी भी धर्म के देवी-देवताओं, भगवान या खुदा के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करना स्वीकार्य नहीं है और ऐसा व्यवहार न हिंदू समाज को पसंद है और न ही मुस्लिम समाज को. यदि यूपी Police कार्रवाई नहीं कर रही है तो इसके पीछे Political संरक्षण हो सकता है. साथ ही, उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि कुछ लोग केवल social media के माध्यम से Political माहौल बनाने का काम कर रहे हैं.

आजम खान को डीएम पर अमर्यादित टिप्पणी के मामले में दो वर्ष की सजा मिलने पर अमीक जामेई ने कहा कि वह लगभग साढ़े पांच से छह वर्षों से जेल में हैं. उन्होंने उन्हें समाजवादी आंदोलन का बड़ा नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ संघर्ष किया है. जामेई ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था पर प्रशासनिक दबाव का माहौल है. यदि ऐसा दबाव समाप्त हो जाए तो आजम खान को न्याय मिल सकता है. उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा है और उम्मीद है कि आजम खान को जल्द राहत मिलेगी.

प्रदेश में अपराध की घटनाओं में यादव और मुस्लिम समुदाय की अधिक भागीदारी संबंधी ओपी राजभर के बयान पर जामेई ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि ऐसा लगता है जैसे उनके social media अकाउंट किसी और के प्रभाव में चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party ओपी राजभर को अभी भी पीडीए की राजनीति का हिस्सा मानती है और ऐसे बयान समाज में अनावश्यक विवाद पैदा करने वाले हैं.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ द्वारा Samajwadi Party और कांग्रेस पर जनसंख्या संतुलन बदलने तथा जिन्ना की विचारधारा से जुड़ा होने के आरोपों पर अमीक जामेई ने कहा कि Government को पहले एसआईटी रिपोर्ट के सार्वजनिक होने का इंतजार करना चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि रिपोर्ट अभी सर्वोच्च न्यायालय में प्रस्तुत होनी है तो उसके कथित मुख्य बिंदु मीडिया में कैसे आ रहे हैं. Government महत्वपूर्ण मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए नए-नए Political विवाद खड़े कर रही है.

जौहर विश्वविद्यालय को लेकर राजभर के बयान पर अमीक जामेई ने कहा कि यदि Samajwadi Party की Government बनती है तो पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में विश्वविद्यालय को दोबारा विकसित किया जाएगा, चाहे इसके लिए 10 हजार करोड़ रुपए तक खर्च करने पड़ें. विश्वविद्यालय के खिलाफ जारी ध्वस्तीकरण आदेश असंवैधानिक और अवैध है. जिस समय निर्माण हुआ था, उस समय संबंधित विकास प्राधिकरण अस्तित्व में ही नहीं था, इसलिए वर्तमान नियमों को पूर्व प्रभाव से लागू नहीं किया जा सकता.

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी द्वारा कांग्रेस और स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास पर दिए गए बयान का समर्थन करते हुए जामेई ने कहा कि India की आजादी की लड़ाई में विभिन्न वर्गों और समुदायों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. उन्होंने कहा कि देवबंद के उलेमा, मौलाना बरकतुल्लाह Bhopal ी, मौलाना उबैदुल्लाह सिंधी और राजा महेंद्र प्रताप जैसे अनेक लोगों ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष किया. जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने विभाजन के समय मोहम्मद अली जिन्ना का विरोध किया था और India के साथ रहने का फैसला किया था.

जामेई ने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में समाज में भय और विभाजन का माहौल बनाया जा रहा है, जबकि देश की प्रगति के लिए शांति, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द आवश्यक है. Pakistan के खिलाफ संघर्ष के समय देश के मुसलमान भी Prime Minister Narendra Modi और भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़े थे.

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव के एक विवाह और समान नागरिक संहिता से जुड़े बयान पर जामेई ने कहा कि Government को किसी एक समुदाय को निशाना बनाने के बजाय सभी नागरिकों के लिए समान दृष्टिकोण अपनाना चाहिए. ऐसे बयान केवल Political ध्रुवीकरण के उद्देश्य से दिए जा रहे हैं. Government को सामाजिक सौहार्द और विकास के मुद्दों पर अधिक ध्यान देना चाहिए, क्योंकि बिना शांति और भाईचारे के देश का समग्र विकास संभव नहीं है.

–

पीएसके/डीकेपी

Leave a Comment