अमृतसर में शुरू हुई स्वचालित ई-चालान प्रणाली, ऐसी व्यवस्था वाला पंजाब का चौथा शहर बना

चंडीगढ़, 30 मई . पंजाब Police के डीजीपी गौरव यादव ने Saturday को अमृतसर का दौरा करने के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक अहम बैठक की. इस दौरान उन्होंने मोहकमपुरा में ‘स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट’ के तहत विकसित नवनिर्मित Police स्टेशन का भी उद्घाटन किया, जिससे शहर में Policeिंग के बुनियादी ढांचे को मजबूत मिलेगी.

इसी को लेकर पंजाब Police के डीजीपी ने Friday को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “अमृतसर का दौरा किया और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक विस्तृत बैठक की अध्यक्षता की. इसका उद्देश्य अपराध के उभरते रुझानों का आकलन करना, निवारक Policeिंग रणनीतियों को मजबूत करना और सार्वजनिक सुरक्षा व संरक्षा को और बेहतर बनाना था.”

उन्होंने लिखा, “इस दौरे पर मोहकमपुरा में नवनिर्मित Police स्टेशन का उद्घाटन किया. यह स्टेशन ‘स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट’ के तहत विकसित किया गया है, जो अमृतसर जैसे पवित्र शहर में Policeिंग के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सार्वजनिक सेवाओं की डिलीवरी को बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है.”

उन्होंने बताया कि पंजाब Police की तकनीक-आधारित Policeिंग की प्रतिबद्धता के अनुरूप कमिश्नरेट Police अमृतसर में ‘ई-चालान प्रणाली’ का भी उद्घाटन किया. इसका उद्देश्य अधिक पारदर्शिता लाना, यातायात नियमों का प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित करना और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना है. इस पहल के साथ अमृतसर राज्य का चौथा ऐसा शहर बन गया है, जहां स्वचालित ई-चालान प्रणाली लागू की गई है. उन्होंने बताया कि इससे पहले एसएएस नगर, जालंधर और लुधियाना में यह प्रणाली लागू हो चुकी है.

डीजीपी ने कर्तव्य पालन के दौरान अपनी अनुकरणीय सेवा, समर्पण और पेशेवर दक्षता के सम्मान स्वरूप, Police कर्मियों को ‘डीजीपी कमेंडेशन डिस्क,’ प्रमाण पत्र और नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया. उनके अलावा, बैठक में कई अन्य वरिष्ठ Police अधिकारी भी मौजूद थे, जिन्होंने शहर की कानून व्यवस्था के साथ अलग-अलग महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की.

डीके/वीसी

Leave a Comment