राजकोट एयरपोर्ट पर एटीएस ने जब्त की 5 करोड़ रुपए की चांदी, एक शख्स पुलिस की हिरासत में

राजकोट, 17 मई . राजकोट एयरपोर्ट पर 180 किलोग्राम चांदी की संदिग्ध आवाजाही की खुफिया जानकारी मिलने के बाद Gujarat एटीएस ने कार्रवाई की. राजकोट क्राइम ब्रांच से संपर्क करने के बाद एटीएस की टीम एयरपोर्ट पहुंची और 180 किलो चांदी जब्त कर ली. उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जिसे चांदी की यह खेप मिलने वाली थी.

जांच एजेंसी ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक इस पूरे मामले में विधिवत जांच नहीं हो जाती, तब तक इसे लेकर किसी भी प्रकार के ठोस नतीजे पर पहुंचना उचित नहीं रहेगा.

एटीएस ने उस व्यक्ति की मौजूदगी में चांदी से संबंधित पूरे दस्तावेजों को खंगाला, जिससे यह पता चला कि पूरे डॉक्यूमेंट अधूरे हैं. यही नहीं, एटीएस ने सभी पार्सलों की जांच की. जांच में यह सामने आया है कि चांदी की इस आवाजाही में टैक्स चोरी के संकेत भी मिल रहे हैं, जिसकी आगे जांच की जानी है.

उधर, एटीएस की जांच यह सामने आया है कि यह पूरा मामला GST से भी जुड़ा हुआ है. इस चांदी की खेप की आवाजाही करने के मामले में GST से जुड़े निमयों की भी अवहेलना की गई है, जिसे देखते हुए अब इसकी जांच का जिम्मा GST अधिकारियों को भी सौंप दी गई है.

आखिर चांदी की इस खेप की आवाजाही के दौरान किस तरह की विसंगतियां बरती गई थीं, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा, लेकिन सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही GST अधिकारियों को मामले से जुड़े जांच की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके.

एसएचके/वीसी

Leave a Comment