
Bhopal , 19 मार्च . Madhya Pradesh में हादसों में जान गंवाने वाले Police कर्मियों के परिवारों के लिए Police सैलरी पैकेज योजना बड़ी सहारा बनी है. इन Policeकर्मियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए की बीमा सहायता राशि मिली है.
Madhya Pradesh Police द्वारा अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण के लिए संचालित योजनाएं कठिन परिस्थितियों में Police परिवारों के लिए सशक्त सहारा बनकर सामने आ रही हैं. बड़वानी एवं मुरैना में हुई घटनाओं में दिवंगत Policeकर्मियों के परिजनों को भारतीय स्टेट बैंक की Police सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत एक-एक करोड़ रुपए की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई है.
Police बल बड़वानी में पदस्थ आरक्षक जयेश वर्मा का एक दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो जाने पर उनका वेतन खाता भारतीय स्टेट बैंक शाखा अंजड़ में Police सैलरी पैकेज योजना से संबद्ध होने के कारण उनके नामांकित उत्तराधिकारी को दुर्घटनावश मृत्यु बीमा के रूप में एक करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई.
Police अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा परिजनों को उक्त राशि का चेक सौंपा गया. इससे पूर्व सागर जिले में हुई एक दुखद सड़क दुर्घटना में बीडीडीएस टीम के Policeकर्मियों के निधन के बाद मुरैना में आरक्षक प्रद्युम्न दीक्षित एवं आरक्षक अनिल कौरव के परिजनों को भी एसबीआई Police सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत एक-एक करोड़ रुपए की बीमा राशि प्रदान की गई.
Police अधीक्षक मुरैना समीर सौरभ ने परिजनों को उक्त राशि के चेक सौंपे. बताया गया है कि Madhya Pradesh Police द्वारा सभी Police कर्मियों को Police वेतन पैकेज खाते के जरिए अनेक वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. इनमें एक करोड़ रुपए का आकस्मिक मृत्यु बीमा, होम लोन पर विशेष ब्याज दरें, मुफ्त डेबिट कार्ड और बीमा परिवार के लिए अतिरिक्त आर्थिक सुरक्षा कवच शामिल हैं.
–
एसएनपी/डीकेपी