छह यूक्रेनी नागरिकों की गिरफ्तारी कानूनी मामला, जांच कर रहीं एजेंस‍ियां : एमईए

New Delhi, 19 मार्च . छह यूक्रेनी नागरिकों की गिरफ्तारी मामले पर Thursday को India की ओर से कहा गया क‍ि यह कानूनी विषय से जुड़ा है. India की Governmentी एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं.

विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने Thursday को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए बताया कि India को यूक्रेन दूतावास से एक अनुरोध प्राप्‍त हुआ है. इसमें गिरफ्तार किए गए लोगों के लिए काउंसलर एक्सेस के लि‍ए कहा गया है.

यूक्रेन के बयान के बारे में पूछे जाने पर जायसवाल ने कहा, “आप सभी इस मामले के बारे में जानते हैं और हम भी इससे अवगत हैं. जैसा कि आप जानते हैं, यह एक कानूनी मामला है और संबंधित India Government की एजेंसियां वर्तमान में इसकी जांच कर रही हैं. यह भी पूछा गया था कि क्या हमें काउंसलर एक्सेस का अनुरोध प्राप्त हुआ है. हां, हमें काउंसलर एक्सेस का अनुरोध मिला है और इसे इस मामले में लागू कानूनी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संबोधित किया जाएगा.”

गौरतलब है कि एक अमेरिकी नागरिक और छह यूक्रेनी नागरिकों पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत आरोप लगाए गए हैं. उन्हें दिल्ली की एक विशेष एनआईए अदालत ने 11 दिन की हिरासत में भेज दिया है.

वहीं, India में यूक्रेन के दूतावास ने अपने नागर‍िकों की ह‍िरासत को सुनियोजित और Political रूप से प्रेरित होने का आरोप लगाया. दूतावास ने इस बात से इनकार किया कि यूक्रेनी राज्य किसी भी तरह से आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन कर रहा है.

दूतावास ने कहा, “छह यूक्रेनी नागरिकों की हिरासत से जुड़े मामले में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी, जिसमें मीडिया रिपोर्टें भी शामिल हैं, जो संकेत देती हैं कि इस कार्रवाई की शुरुआत रूसी पक्ष से प्राप्त जानकारी के आधार पर हुई, इसको ध्यान में रखते हुए यूक्रेन का दूतावास इस मामले की परिस्थितियों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करता है, जो प्रारंभिक चरण में उपलब्ध तथ्यों के अनुसार संभावित रूप से सुनियोजित और Political रूप से प्रेरित प्रतीत होती है.”

यूक्रेनी दूतावास की ओर से कहा गया, “यूक्रेन आतंकवादी गतिविधियों के समर्थन से जुड़े किसी भी आरोप को दृढ़ता से खारिज करता है. यूक्रेन एक ऐसा देश है, जो रोजाना रूसी आतंक के परिणामों का सामना करता है और इसी कारण वह आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ एक सैद्धांतिक और कठोर रुख अपनाता है.”

यूक्रेनी दूतावास ने यह भी कहा कि वह यूक्रेन और India के संबंधित प्राधिकरणों के बीच सक्रिय सहयोग के लिए तैयार है, विशेष रूप से आपराधिक मामलों में पारस्परिक कानूनी सहायता से संबंधित मौजूदा द्विपक्षीय संधि के आधार पर, जो आपसी सहयोग और संपर्क के व्यापक उपायों का प्रावधान करती है.

बयान के अनुसार, यूक्रेन उम्मीद करता है कि भारतीय अधिकारी प्रक्रिया की वैधता, पारदर्शिता और खुलेपन को सुनिश्चित करेंगे, साथ ही हिरासत में लिए गए यूक्रेनी नागरिकों के अधिकारों का उचित पालन अंतरराष्ट्रीय कानून के मानकों और सिद्धांतों के अनुरूप करेंगे.

एवाई/एबीएम

Leave a Comment