Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

एक समाज के तौर पर हम जेन जी को लेकर ज्यादा जजमेंटल हो गए हैं : अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह

एक समाज के तौर पर हम जेन जी को लेकर ज्यादा जजमेंटल हो गए हैं : Actress अर्चना पूरन सिंह

Mumbai , 5 अगस्त . Actress अर्चना पूरन सिंह ने युवा पीढ़ी को लेकर नजरिया बदलने की जरूरत पर जोर दिया है. उनका कहना है कि एक समाज के तौर पर हम अक्सर बहुत जल्दी राय बना लेते हैं. जबकि किसी भी पीढ़ी का व्यवहार काफी हद तक उसी माहौल पर निर्भर करता है जो हम उन्हें देते हैं.

Actress ने के साथ बातचीत में कहा कि आज के बच्चे बस उसी माहौल को दिखाते हैं जिसमें वो बड़े हुए हैं. साथ ही, उनकी तुलना पिछली पीढ़ियों से करना बेहद गलत है.

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हम एक समाज के तौर पर ज्यादा जजमेंटल हो गए हैं. अगर बच्चे ऐसे हो गए हैं, तो इसके पीछे की कोई तो वजह होगी. बच्चे तो वैसे ही होंगे, जैसा उनको माहौल मिलेगा. अगर आप माहौल बदल देंगे, तो बच्चे भी बदल जाएंगे. तो इसमें उनकी कोई गलती नहीं है.

Actress से ने सवाल किया, “बच्चों को अक्सर माता-पिता और समाज द्वारा बनाए गए व्यवहार के लिए जिम्मेदार क्यों ठहराया जाता है?”

इस पर Actress ने कहा, “अगर कल मेरे नाती-पोते होंगे और वे किसी खास तरह का व्यवहार करेंगे और फिर, मैं उनसे तुलना करूं कि मेरे बच्चे ऐसे नहीं करते थे, तो ये गलत होगा ना. बच्चे कुछ भी सीखकर पैदा नहीं होते, आप उन्हें सिखाते हैं, समाज सिखाता है.”

जेन जी में टेक्नोलॉजी के बढ़ते असर पर बात करते हुए Actress ने कहा कि ‘जेन जी’ उन हालातों में बड़ी हो रही है, जो पिछली जेनरेशन के एक्सपीरियंस से बहुत अलग हैं. उन्होंने कहा, “हम एक खास समय में पैदा हुए थे, इसलिए हमने उस समय के हिसाब से बर्ताव किया. जेन जी टेक्नोलॉजी के युग में पैदा हुए हैं. उनके हाथों में गैजेट्स जल्दी आ गए. बच्चे पहले भी गलत बर्ताव करते थे, लेकिन आजकल, उनके पास जो गैजेट्स हैं, कंप्यूटर समेत वो सब कुछ है, जिनके बारे में हमने सपनों में भी नहीं सोचा था, जब वे ऐसी दुनिया में पैदा हुए हैं, तो उन्हें उसी के हिसाब से ढलना पड़ेगा यही उनकी जिंदगी है.”

–

एनएस/एएस

Share