आरसीबी की जीत पर अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को किया किस, गौहर खान समेत कई सेलेब्स ने लुटाया प्यार

Mumbai , 1 जून . आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru (आरसीबी) की जीत का जश्न अभी भी social media पर जारी है. इस बीच Actress अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह विराट के माथे पर प्यार से किस करती नजर आ रही हैं. इस दौरान विराट अपने हाथों में आईपीएल ट्रॉफी थामे हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों के चेहरे पर जीत की खुशी साफ नजर आ रही है.

अनुष्का शर्मा ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में इमोजी के जरिए अपने इमोशन्स जाहिर किए. उन्होंने विनर, हार्ट और हाथ जोड़ने वाले इमोजी का इस्तेमाल किया. Actress का यह पोस्ट अब social media पर जमकर वायरल हो रहा है.

तस्वीर में विराट कोहली रेड कलर की आरसीबी जर्सी में नजर आ रहे हैं. उनके हाथ में चमचमाती ट्रॉफी दिखाई दे रही है, जबकि अनुष्का लाइट ब्लू कलर की शर्ट और जींस में दिखाई दे रही हैं. बैकग्राउंड रेड रखा गया, जिससे तस्वीर की खूबसूरती और बढ़ गई है.

इस पोस्ट को लाखों लोग पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में प्यार बरसा रहे हैं. फैंस के साथ-साथ सितारे भी उनकी तारीफ कर रहे हैं. गायिका नीति मोहन, Actress गौहर खान और आंचल मुंजाल समेत कई लोग कमेंट में जीत के जश्न का हिस्सा बन रहे हैं.

इस पोस्ट से पहले भी विराट और अनुष्का का एक वीडियो social media पर खूब वायरल हुआ था. आरसीबी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाथ पकड़कर डांस करते नजर आए. फैंस को यह वीडियो इतना पसंद आया कि कुछ ही मिनट में यह इंटरनेट पर छा गया. वीडियो में विराट कोहली टीम के बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक के साथ भी डांस करते दिखाई दिए.

इससे पहले विराट कोहली ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने ट्रॉफी के साथ चैम्पियन वाली तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, “हमने पिछले साल खुद से एक सवाल पूछा था कि क्या हम लगातार दो बार खिताब जीत सकते हैं? और हमने दोबारा कर दिखाया.”

पीके/एबीएम

Leave a Comment