मजीठिया के आवास पर पंजाब पुलिस की छापेमारी, एसएडी ने राजनीतिक बदले की भावना का आरोप लगाया

New Delhi, 1 जून . शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के नेताओं ने पंजाब Police की कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है. यह प्रतिक्रिया उस समय सामने आई जब Police ने पार्टी के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के अमृतसर स्थित आवास पर छापेमारी की. पार्टी नेताओं का आरोप है कि यह कार्रवाई Political कारणों से की गई है और विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने की कोशिश का हिस्सा है.

स्थानीय थाने में हुए विवाद और हंगामे के बाद पंजाब Police ने बिक्रम सिंह मजीठिया के अमृतसर स्थित ग्रीन एवेन्यू आवास पर छापेमारी की.

झड़प के बाद अमृतसर Police ने बिक्रम सिंह मजीठिया और शिरोमणि अकाली दल के कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है. Police ने इस संबंध में First Information Report दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Police ने मामले में नामजद आरोपियों की तलाश के लिए 12 विशेष टीमें गठित की और कई स्थानों पर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया. इसी अभियान के तहत तड़के सुबह बिक्रम सिंह मजीठिया के घर पर भी छापेमारी की गई.

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल वरिष्ठ अकाली नेता के खिलाफ Political बदले की भावना से कार्रवाई कर रहा है. उन्होंने कहा कि यह विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने की कोशिश है. सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई Political बदले की भावना से की जा रही है.

उन्होंने कहा कि Government मजीठिया को निशाना बना रही है. बादल के अनुसार, चुनाव के दौरान भी मजीठिया के खिलाफ कई प्रयास किए गए, लेकिन वह चुनाव जीत गए. उन्होंने दावा किया कि अब उन्हें किसी भी तरह कानूनी मामलों में फंसाने की कोशिश की जा रही है. बादल ने इसे पंजाब Government की एक सुनियोजित Political साजिश बताया.

शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी Police की कार्रवाई पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया में कई अनियमितताएं हुई हैं और Police निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रही है.

हरसिमरत कौर बादल ने आरोप लगाया कि पहले एक व्यक्ति को Police थाने से बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया. उन्होंने यह भी दावा किया कि उस व्यक्ति को बिना वारंट और बिना First Information Report के कथित तौर पर एसएचओ के आवास पर अवैध रूप से रखा गया था. बादल ने कहा कि उस व्यक्ति को बचाने के बाद Police ने बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ First Information Report दर्ज कर ली. उन्होंने पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की.

एसएचके/एबीएम

Leave a Comment