
Bengaluru, 11 मई . कर्नाटक Government ने Monday को चामराजनगर जिले के माले महादेवेश्वर पहाड़ियों के नागमले में तेंदुए के हमले में मारे गए हर्षित गौड़ा के परिवार के लिए 20 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की. यह भयावह घटना Sunday को हुई थी.
वन विभाग ने परिवार के लिए 20 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है और परिवार को 5 लाख रुपए का चेक सौंप दिया है. शेष राशि सीधे लड़के के परिवार के खाते में जमा की जाएगी.
बता दें कि Bengaluru के कामाक्षीपाल्या के वृषभावती नगर निवासी हर्षित गौड़ा Sunday सुबह अपने परिवार के 10 सदस्यों के साथ पैदल तीर्थयात्रा के लिए नागमले मार्ग पर जा रहे थे, तभी इंडिगनाथा के पास तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया. तेंदुआ लड़के को उसके परिवार के सदस्यों के सामने घसीटकर ले गया.
यह दुखद घटना हनूर तालुक के इंडिगनाथा गांव के पास घटी. वन अधिकारियों ने तलाशी अभियान चलाया और जंगल के अंदर से लड़के का शव बरामद किया.
बच्चे की हत्या करने वाले तेंदुए की गतिविधि थर्मल ड्रोन कैमरे में कैद हो गई है.
घटना के बाद, वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं और इलाके में चार पिंजरे लगाए हैं. 30 से अधिक वनकर्मी घटनास्थल पर तैनात हैं, जबकि थर्मल ड्रोन टीम ने पूरी रात तेंदुए पर नजर रखी. एहतियात के तौर पर, श्रद्धालुओं को अस्थायी रूप से नागमाले जाने से रोक दिया गया है.
कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा के वरिष्ठ नेता आर. अशोक ने Monday को राज्य Government पर माले महादेश्वरा हिल्स मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया. यह आरोप क्षेत्र में तेंदुए के हमलों की एक श्रृंखला के बाद लगाया गया है.
एक बयान में अशोक ने कहा कि कुछ ही दिनों के अंतराल में तेंदुए के तीन हमले हुए, जिनमें दो निर्दोष श्रद्धालुओं की मौत हो गई. उन्होंने सवाल किया कि क्या यह प्रशासनिक विफलता नहीं है? क्या यह Government की घोर लापरवाही नहीं है?
—
एमएस/