‘समय के साथ बढ़ती जा रही है लोकप्रियता’, पीएम मोदी के कार्यकाल की भाजपा नेताओं ने की तारीफ

New Delhi, 1 जून . Prime Minister Narendra Modi के Prime Minister पद पर पूरे हुए 12 वर्षों को भाजपा और सहयोगी दलों के नेताओं ऐतिहासिक बताया है. नेताओं ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में India ने अभूतपूर्व विकास किया है और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन की नई मिसाल पेश की है.

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने से बात करते हुए कहा, “Prime Minister Narendra Modi, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह और पंजाब का पूरा नेतृत्व मिलकर काम कर रहा है. हमारा एक ही नारा, ‘सबका साथ, सबका विकास’ का है. पीएम मोदी ने जो काम किया है, वैसा पहले कोई नहीं कर पाया. उन्होंने India को दुनिया की चौथी या पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है. उनका विजन India को नंबर-1 अर्थव्यवस्था बनाने का है और वे इसे जरूर हासिल करेंगे.”

ढिल्लों ने मोदी Government की कल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा, “उनका मुख्य ध्यान गरीबों को मुफ्त आवास, शौचालय निर्माण और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर है. वे प्रगतिशील सोच के साथ काम कर रहे हैं.”

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने कहा, “मोदी Government ने 12 साल पूरे कर लिए हैं. इन 12 सालों में एक भी ऐसा मामला नहीं है जिसमें भ्रष्टाचार का आरोप साबित हुआ हो. यह एक भ्रष्टाचार-मुक्त Government है. वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद India आगे बढ़ रहा है, जबकि कई देश पीछे जा रहे हैं.”

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने कहा, “पीएम मोदी जिस तरीके से देश को आगे ले जा रहे हैं, उनकी लोकप्रियता समय के साथ बढ़ती ही जा रही है. वैश्विक तनाव के बावजूद हर क्षेत्र में विकास हो रहा है. India को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में उनके प्रयासों की देश-विदेश में सराहना हो रही है.”

जदयू नेता हरि नारायण सिंह ने भाजपा की संगठनात्मक क्षमता की तारीफ की. उन्होंने कहा, “भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है. उसके संगठन और Government का करीब 73 प्रतिशत आबादी पर प्रभाव बढ़ गया है. भाजपा में संगठन और मंत्रिमंडल में नियमित बदलाव होते रहते हैं. जो लोग संगठन में अच्छा काम करते हैं, उन्हें Government में जिम्मेदारी दी जाती है. नितिन नवीन विधायक थे, लेकिन आज वे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. भाजपा ऐसी पार्टी है जहां किसी को नहीं पता होता कि उसकी ड्यूटी कहां लग जाएगी.”

नेताओं ने जोर देकर कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India आत्मनिर्भरता, डिजिटल क्रांति, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. गरीब कल्याण योजनाओं, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और स्वच्छ India अभियान जैसे कार्यक्रमों ने आम जनता के जीवन को बेहतर बनाया है.

एससीएच/एएस

Leave a Comment