
बीकानेर, 17 मई . केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्र Government की स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की प्रस्तावित यात्रा, सीमा सुरक्षा, भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रम और केंद्र Government की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की.
मेघवाल ने बताया, “गृह मंत्री अमित शाह का बीकानेर दौरा जल्द प्रस्तावित है. संभावना है कि वे 25 मई को यहां रात्रि विश्राम करेंगे और 26 मई को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा स्थिति, सीमा पर चुनौतियों और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत समीक्षा की जाएगी.”
Union Minister ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा Government की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने Pakistan सीमा से सटे इलाकों में बढ़ती चुनौतियों का जिक्र करते हुए आश्वासन दिया कि केंद्र Government पूरी सतर्कता बरत रही है.
अर्जुन राम मेघवाल ने Prime Minister Narendra Modi की विदेश यात्राओं का बचाव करते हुए कहा, “जब भी Prime Minister किसी दौरे पर जाते हैं, तो निश्चित रूप से India के हित में कई निर्णय लिए जाते हैं. Prime Minister के दौरों में India का हित सर्वोपरि रहता है.”
उन्होंने तेल आपूर्ति में हो रहे व्यवधानों पर भी चिंता जताई और कहा कि Government वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर काम कर रही है ताकि आम नागरिक और अर्थव्यवस्था पर न्यूनतम प्रभाव पड़े.
मेघवाल ने भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए कहा, “यह भारतीय जनता पार्टी की कार्यप्रणाली का हिस्सा है कि हम सदस्यता अभियान चलाते हैं, नए कार्यकर्ता तैयार करते हैं और फिर उन कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान करते हैं.” उन्होंने बताया कि चल रहे प्रशिक्षण शिविर भाजपा की विचारधारा और नीतियों से जुड़े हैं.
उन्होंने जोर देकर कहा, “कोई कार्यकर्ता कितना भी वरिष्ठ क्यों न हो, उसे प्रशिक्षण शिविर में शामिल होना अनिवार्य है.”
नीट परीक्षा पेपर लीक विवाद पर विपक्ष के लगातार हमलों का जवाब देते हुए मेघवाल ने कहा कि केंद्र Government इस मामले को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है. Lok Sabha के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग पर उन्होंने जवाब दिया, “जब जांच चल रही है, तो उन्हें भी इस पर ध्यान देना चाहिए. लेकिन वे विपक्ष में हैं, इसलिए वे अपनी बात कहेंगे ही. हालांकि, Government इस मामले को लेकर संवेदनशील है. जांच प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है, और अगर कोई भी दोषी पाया जाता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा.”
मेघवाल ने केंद्र Government की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से गरीब, किसान, महिलाएं और युवा लाभान्वित हो रहे हैं. उन्होंने स्थानीय स्तर पर इन योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया.
–
एससीएच