
गोपालगंज, 17 मई . बिहार के मोतिहारी जिले के एक युवक को शादीशुदा प्रेमिका के घर जाकर उससे मिलने की सजा अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. Police युवक की हत्या को लेकर अब जांच में जुटी है.
दरअसल, यह पूरा मामला बिहार के गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव का है. युवक की की पहचान मोतिहारी जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी बादल सिंह (23) के रूप में हुई है.
बताया जाता है कि Saturday देर रात बादल अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने मझौलिया गांव स्थित उसके घर पहुंचा था. प्रेमिका के परिजनों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया. आरोप है कि इसके बाद उसकी बंधक बनाकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही महम्मदपुर थाना Police मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया.
जानकारी के मुताबिक, बादल का जिस महिला से प्रेम संबंध था, उसी के बुलावे पर वह उसके घर पहुंचा था. Police ने इस मामले में युवक की प्रेमिका और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
आरोपी प्रेमिका शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है. पति से संबंध ठीक नहीं होने के कारण फिलहाल वह मायके में रह रही थी. घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने में लगी है.
Police का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा.
एसडीपीओ राजेश कुमार ने Sunday को कहा कि Police सभी एंगल से मामले की जांच में लगी है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी.
–
एमएनपी/वीसी