Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,अपराध,राष्ट्रीय

अमरनाथ यात्रा: अनंतनाग पुलिस ने फेशियल रिकग्निशन सिस्टम की मदद से संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया

अमरनाथ यात्रा: अनंतनाग Police ने फेशियल रिकग्निशन सिस्टम की मदद से संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया

अनंतनाग, 13 जुलाई . श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तैनात टेक्नोलॉजी आधारित सुरक्षा तंत्र को बड़ी सफलता मिली है. अनंतनाग Police ने नुनवान के एक्स-रे पॉइंट पर फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) की मदद से एक संदिग्ध ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को हिरासत में लिया है.

Police के अनुसार, यात्रा मार्ग पर लगाए गए अत्याधुनिक निगरानी तंत्र ने समय रहते अलर्ट जारी किया, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की. हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान पुलवामा जिले के बभारा निवासी मुजफ्फर अहमद के बेटे फैसल मुजफ्फर के रूप में हुई है.

अधिकारियों ने बताया कि फेशियल रिकग्निशन सिस्टम से मिले अलर्ट के बाद मौके पर मौजूद Policeकर्मियों ने संदिग्ध व्यक्ति को रोका और उसकी पहचान एवं अन्य जानकारियों की जांच शुरू की. फिलहाल उसे सत्यापन और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए हिरासत में रखा गया है.

Police ने कहा कि यह कार्रवाई श्री अमरनाथ जी यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अपनाई गई आधुनिक तकनीकों की प्रभावशीलता को दर्शाती है. यात्रा मार्ग पर सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी रख रही हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते पहचाना जा सके और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

अनंतनाग Police ने बताया कि यात्रा के शांतिपूर्ण और सुरक्षित संचालन के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है. इसमें तकनीकी निगरानी, जांच प्रणाली और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय शामिल है.

Police ने आम लोगों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि श्री अमरनाथ जी यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

फेशियल रिकग्निशन सिस्टम जैसे आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों की पहचान तेजी से हो सके और समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

–

एससीएच/डीकेपी

Share